जालसाज अमित खंपरिया ,अनिरुद्ध चतुर्वेदी, और उनके साथी आरोपियों के ऊपर दस हजार का इनाम मंडला एस पी ने की इनाम की घोषणा

पुलिस के अलावा आम आदमी भी बलपूर्वक कर सकता है गिरफ्तार
जबलपुर दर्पण । जालसाजी के कई मामलों में लगातार फरार चल रहे चिटलर अमित खम्परिया ने नैनपुर कोर्ट में अपने बाप की जगह कोमल पांडेय को पेश करवा के जेल भेज दिया था उसी प्रकार उसके मोसिया रामजी द्विवेदी ने अपनी जगह श्याम सुंदर खम्परिया को 5-5 वर्ष की सजा में जेल भिजवा दिया था ऐसे कई लोगों को अमित खम्परिया ने पैसे देकर और धोखाधड़ी से दो अलग अलग अपराधों में जेल भेज दिया था ।अमित खम्परिया और उसके पिता अनिरुद्ध प्रसाद चतुर्वेदी,अमित द्विवेदी एवं अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरी जांच करने के पश्चात अपराध क्रमांक 25/11 तथा 22/11 में धारा 205,417,419,420,467,468,471,120 बी ,34 के तहत मामला दर्ज किया गया था । लंबे समय से फरार चल रहे अमित खम्परिया और उसके पिता एवं अन्य आरोपियों को पकड़ने हेतु पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है ,इन आरोपियों को कोई आमजन भी बलपूर्वक पकड़ कर पुलिस के हवाले कर सकता है। पुलिस महानिदेशक ने उक्त मामले को संज्ञान में लेकर मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।मामले की विस्तृत जांच अभी चल रही है जिसमे उक्त अपराध में शामिल अन्य लोग भी आरोपी बनाए जा रहे हैं ।साथ ही जो लोग भी अमित खम्परिया और अन्य फरार अपराधियों को किसी भी रूप से सरंक्षण दे रहे हैं ऐसे लोगों पर पुलिस द्वारा जांच उपरांत कड़ी कार्यवाही होना बाकी है।80 वर्ष के बुजुर्ग के साथ 2 कऱोड की धोखाधड़ी एवं अन्य अपराध में अमित खम्परिया जबलपुर से भी फरार चल रहा है ।



