प्रदेश की न 1 सरकारी अस्पताल में,सिक्योरिटी गार्ड कर रहे मरीजों का इलाज

पाटन,जबलपुर दर्पण। प्रदेश में अब्बल स्थान रखने वाली जिले के पाटन तहसील के अंतर्गत आने वाले सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पाटन में इलाज कराने वाले मरीज इन दिनों बीएमओ डॉक्टर आदर्श विश्नोई की मनमानी से बहुत परेशान है। ग्राम थाने-मादे के कुछ लोग अपना इलाज कराने सरकारी अस्पताल पाटन आए थे आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में ड्यूटी डॉक्टर की मौजूदगी में हॉस्पिटल के गार्ड मरीजों का इलाज करते देखे गए। मादे गांव के श्री लोधी ने बताया कि बाजार करने पाटन आय थे तभी उनके हाथ में चोट लग गई वे अपना इलाज कराने सरकारी अस्पताल में आय थे बहुत देर तक डॉक्टर का इंतजार करने पर एक साहब ने सिक्योरिटी गार्ड को बुलाकर मेरा इलाज करने के लिए बोला तक सिक्योरिटी गार्ड ने मेरे हाथ में लगी चोट को देखकर मलमपट्टी कर दी मेने बोला हाथ में बहुत दर्द हो रहा है दवा दे दो तब साहब ने बोला दवा खत्म हो गई है। बाजार से खरीद लो। मरीजों ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि सिक्योरिटी गार्ड ही प्रदेश की न 1 सरकारी अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रहे है। और बिना जाचे परखे मरीजों को जबलपुर रिफर करने की परंपरा निरंतर 6 वर्षों से जारी है।



