खालिस्तान के विरोध में जबलपुर सिख समाज ने निकाली वृहद तिरंगा यात्रा

जबलपुर दर्पण। भारत माता की जय हिंदुस्तान जिंदाबाद खालिस्तान मुर्दाबाद नहीं चाहिए खालिस्तान खालिस्तानियों को फांसी दो,, जैसे देश प्रेम और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाते हुए आज जबलपुर के सिख समुदाय द्वारा खालिस्तानियों के विरोध में और तिरंगे के सम्मान में एक वृहत तिरंगा यात्रा निकाली गई । इस दौरान सिख समुदाय ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखें । इस ऐतिहासिक दो पहिया वाहन रैली में हजारों लोग हाथों में तिरंगा झंडा लिए राष्टृभक्ति से ओतप्रोत नारे लगा रहे थे । संस्कारधानी जबलपुर के मुख्य मार्गों पर इस रैली में लगभग 2 घंटे तक मार्च किया । कटंगा तिराहा पर भगत सिंह की प्रतिमा पर एवं मालवीय चौक में मालवीय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करती हुई यह रैली जब कलेक्ट्रेट पहुंची तब वहां उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी श्री श्यामसुंदर चंदेल तहसीलदार को पूर्व मंत्री हरेंद्र जीत सिंह बब्बू ने सिख समाज की तरफ से माननीय राष्ट्रपति प्रधानमंत्री गृह मंत्री और मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के नाम ज्ञापन सौंपा और मांग की गई की खालिस्तानी यों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए क्योंकि पंजाब अतिसंवेदनशील सीमा से लगा हुआ क्षेत्र है इसलिए केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय अत्यावश्यक हस्तक्षेप अवश्य करें । पूरे देश का राष्ट्रभक्त सिख समाज भारत के साथ खड़ा है । बताया गया की भारत भूमि को आजाद कराने में सिख गुरु सिख शहीदों ने अपने लहू से इस धरती को सींच कर आजाद कराया एवं खेत से लेकर बॉर्डर तक व्यवसाय से लेकर शिक्षा एवं औद्योगिक क्षेत्रों में सिख समाज देश भर में अग्रणी भूमिका निभा रहा है स्वयं व्यवसाय स्थापित कर लाखों लोगों को रोजगार भी दे रहा है । इसलिए देश के खिलाफ पंजाब और पंजाब के बाहर हो रही अलगाववादी गतिविधियों के पूर्णतः खिलाफ है । इस रैली में पूर्व मंत्री हरेंद्र जीत सिंह बब्बू के साथ ही विभिन्न गुरुद्वारों के प्रधानगण , सिख समाज के राजनीतिक प्रतिनिधिगण शैक्षणिक सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण , वकील समूह सहित हजारों की संख्या में समुदाय के लोग हाथों में तिरंगा लिए शामिल हुए । गोरखपुर प्रधान राजेंद्र सिंह छाबड़ा ने आभार व्यक्त किया ।



