जुआ फड़ पर पुलिस की रेड:6 जुआरी पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। विजय नगर थाना प्रभारी श्रीमति संदीपिका ठाकुर से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि हाट बजार के अंदर कुछ लोग जुआ मन्ना खेल रहे हैं सूचना पर दबिश दी गई जहां जुआरी जुआ खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपने नाम क्रमशः राकेश विश्वकर्मा निवासी कृषि उपज मंडी के पीछे विकासनगर, सुजीत यादव निवासी तुलसी नगर कालोनी चेरीताल, रितेश रैकवार निवासी शारदा मंदिर के पीछे दीनदयाल आईटीआई माढ़ोताल, संतोष असाटी निवासी लाल हवेली गढ़ा, भरत कुर्मी निवासी बेनीखेड़ा थाना माढोताल, विकास यादव निवासी हरदौल मंदिर के पीछे कोतवाली बताये जुए की नगदी जप्त करते हुए सभी जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई



