अंखड मानस पाठ का हुआ भव्य समापन

जबलपुर दर्पण। संगराद के दिन सनातन वैदिक पूजन की परापंरा को अनवरत जारी रखने परिवार से ही प्रेरणा देना चाहिए। श्रीराम मंदिर मदनमहल मे पूवर्जो ने पुरातन काल से सूर्य का हर मास राशियो के संक्रमण दिवस संगराद पर अंखड राम चरित मानस पाठ ,हरिनाम संकीर्तन का क्रम आज भी अनवरत जारी है । भगवान की शरण मे रहकर दैनिक कार्य करने से सफलता मे संशय समाप्त हो जाता है उक्त उदगार वैशाख संक्रांति के पावन अवसर पर श्रीराम मंदिर मदनमहल जबलपुर मे पं राम कुशल पांडे, अध्यक्ष गुलशन माखीजा ने कहे।
संगराद महोत्सव हरिनाम संकीर्तन मे रमेश शर्मा , प्रवीण गुलाटी, जवाहर महाजन, मनोज शर्मा, नंद किशोर अग्रवाल, मनीष पोपली, मनोज नारंग, अनिल चंडोक, श्रीराम मंदिर महिला मंडल की गीता पाण्डेय, नीरा माखीजा, संगीता शर्मा, मीना महाजन, रोशनी, वीना मेहदीदत्ता, अर्चना शुक्ल, सपना, संगीता सेठ, प्रवेश चावला, सविता भटिया, नीरू शर्मा, अनिता, रूकमणी अग्रवाल, देवबाला सहित महिला मंडल की सदस्यो ने कीर्तन किया। श्रीराम चरित मानस पाठ, संकीर्तन आरती के पश्चात महा प्रसाद वितरण किया गया।



