महाअधिवक्ता श्री राजेन्द्र तिवारी जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई ।

जबलपुर दर्पण। जस्टिस आनंद पाठक म प्र हाई कोर्ट जबलपुर ने श्री राजेन्द्र तिवारी जी के वयक्तित्व पर प्रकाश डाला एवम ब्रह्मलीन हो जाने को अपनी व्यक्तिगत क्षति बताया। जस्टिस प्रीत दिवाकर इलाहाबाद हाइ कोर्ट ने कहा कि श्री राजेन्द्र तिवारी जी जैसे वरिष्ठ अधिवक्ता से उन्हों ने बहुत कुछ सिखा । जब श्री दिवाकर अधिवक्ता थे और दूसरे पक्ष से श्री राजेन्द्र तिवारी अधिवक्ता बन कर खड़े हो जाते थे तो हम लोग उनके विराट पर्सनालिटी के आगे हमारी आधी शक्ति व ज्ञान खत्म हो जाता था।
विधायक अजय विश्नोई जी ने राजेन्द्र तिवारी जी के साथ उनके पिता के संस्मरण सुनाए व घनिष्ठ परिवारिक संबंद बताये।
डॉ छाया राय ने श्री तिवारी व इंटैक व उनके बीच के दार्शनिक चर्चाओं पर उद्बोधन दिया । डॉ शिवकुमार तिवारी जी ने इंटैक व तिवारी जी के संबंधों पर चर्चा की। डॉ संजय मेहरोत्रा ने अपने उद्बोधन में पूर्व महाअधिवक्ता राजेन्द्र तिवारी मेमोरियल समिति बनाये जाने के विशेष कारणों पर प्रकाश डाला। व समिति के उद्देश्य पर चर्चा की। डॉ डिके तिवारी जी ने श्री राजेन्द्र तिवारी जी के साथ आत्मिक संबंधों व उनके कृतत्व पर चर्चा की । विवेचना रंग मंडल ने श्री तिवारी जी की स्मृति में रानी नागफनी की कहानी नात्यंजली का मंचन किया।



