आम आदमी पार्टी द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों की सदस्यता

जबलपुर दर्पण। केंद्रीय नेतृत्व के आदेश अनुसार दिनांक 30 अप्रैल को बरगी विधानसभा में निवासरत सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी, लोकसभा पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं ब्लॉक पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन सम्मननीय परमादरणीय श्री किशोर सिंह यादव दाऊजी के नेतृत्व में , नवीन विशवकर्मा जिलाउपाध्यक्ष ग्रामीण जबलपुर के मार्गदर्शन में स्वागत समारोह में जबलपुर जिले में निवासरत सभी प्रदेश पदाधिकारी, लोकसभा पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता और नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष बरगी, उजियार सिंह कडोंपा, कुलदीप नामदेव, रमन सिंह रजक, विज्ञान सिंह राजपूत आमजन सभी ने एवं कोहला कोहली के स्थानीय नागरिकों ने भारी संख्या में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, एवं कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करवाया।



