जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पीडब्लूडी शंकरशाह नगर रामपुर द्वारा मरम्मत कार्य में भेदभाव

जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रांताध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि अनुभाग कार्यालय, लोक निर्माण विभाग रामपुर जबलपुर के अधिकारि कर्मचारियों द्वारा मनमानी की जा रही है । विभाग विशेष /व्यक्ति विशेष कर्मचारियों के आवासों में ही मरम्मत कार्य कराये जाते हैं मरम्मत कार्य में भेदभाव वाली नीति अपनाई जाती है । शेष कर्मचारियों को अपने स्वयं के खर्च पर मरम्मत कार्य करवाने के लिए मजबूर होना पड़ता है, क्योंकि उनका सम्पूर्ण परिवार शासकीय आवास में निवासरत रहता है । एक ओर इनके द्वारा बजट का अभाव बताया जाता है दूसरी ओर कुछ गणमान्य कर्मचारियों के आवासों में ही अतिरिक्त नियम विरूद्ध हाल बना दिए जाते हैं एवं आंगनों में भी टाईल्स तथा घर के आसपास अतिरिक्त क्षेत्र में बाउन्ड्रीवाल इत्यादि बना दी जाती है । अनुभाविभागीय अधिकारी द्वारा कभी भी मरम्मत योग्य आवासों का निरीक्षण नहीं किया जाता है ।संघ ने आगे यह भी बताया कि कुछ कर्मचारियो द्वारा विभाग में आवेदन देने के उपरांत भी आवश्यक मरम्मत कार्य भी नहीं कराया जाता है । आवासों की सुरक्षा एवं बरसात के समय शेड एवं बाउन्ड्रीवाल बनाने हेतु कई बार आवेदन देने के पश्चात भी विभाग के कर्मचारियों द्वारा मौखिक तौर पर बजट आवंटन का अभाव एवं बाउन्ड्रीवाल एवं शेड लगाने के शासन द्वारा निर्देश नहीं होने का रोना रोते हैं जबकि लगातार इनके द्वारा इनके करीबी कर्मचारियों अथवा विभाग /व्यक्ति विशेष कर्मचारियों को उक्त सारी सुविधायें उपलब्ध करायी जाती हैं जबकि अन्य कर्मचारियों को मूलभूत मरम्मत कार्य भी स्वयं के खर्च पर कराना होता है । आवास क्रमांक जी-244 में निवासरत कर्मचारी से प्राप्त जानकारी अनुसार आवंटन दिनांक से एक रूपये का भी मरम्मत कार्य पी.डब्ल्यू.डी. द्वारा नहीं कराया गया है आवश्यक मरम्मत कार्य स्वयं के खर्च पर कराना पड़ता है आवेदन पर कोई विचार पी.डब्ल्यू.डी. द्वारा नहीं किया जाता है।
माननीय कलेक्टर महोदयजी से निवेदन है कि लोक निर्माण विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार एवं गड़बड़ी को रोकते हुए समस्त कर्मचारियों में समानता की नीति अपनाकर मरम्मत कार्य करायें जाने हेतु निर्देश जारी करने का कष्ट करें ।
संघ के प्रांताध्यक्ष .रॉबर्ट मार्टिन, हेमंत ठाकरे, शहीर मुमताज़, एनोस विक्टरए दिनेष गौंड़, राकेष श्रीवास स्टेनली नॉबर्ट, गुडविन चाल्र्स, सुनील झारिया, उमेष ठाकुर, सतीष त्रीपाठी, गोपीषाह, शरीफ अंसारी, रऊफ खानए वीरेन्द्र श्रीवास, एसण. बी. रजक, निलेश खेर, अनूप डाहट, अषोक परस्ते, योगेष ठाकरे, मानसिंह आर्माे, रवि जैन, अरूण जैन, नीरज वर्माए,अनिल सपेरा, नीरज मरावी, अजय गांधी, महेष प्रसाद महरा, विनोद सिंह, अरविंद वर्मा, सुधीर पावेल, देवेन्द्र पटेल, नेतराम उईके, राम दयाल उईके, आर.पी.वामने, सतीष दुबे, देवी सिंह पटेल, संतोष मिश्रा, त्रिलोक मरावी, लोक राम पुट्टे, मोहन मरावी, दिनेष बिसेन, अरविंद श्रीवास्तव आदि ने कलेक्टर महो.से मांग की है कि पीण्डब्लूण्डीण् विभाग के आलाधिकारियों को सख्त हिदायत दी जाए की वे शासकीय आवासों की मरम्मत कार्य गंभीरता से लेते हुए भेदभाव की नीति छोड़कर समानता के तहत मरम्मत कार्य कराये जायें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88