अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
नाबालिक किशोरी से भोपाल के होटल में 18 वर्षीय युवक ने किया दुराचार:आरोपी पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। जबलपुर जिले के मझौली थाना अंतर्गत नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर अपने प्रेमजाल में फसाकर भोपाल के होटल में बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। मझोली थाने से मिली जानकारी अनुसार 18 वर्षीय युवक निवासी झाझा ग्राम ने पहले तो नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भोपाल ले गया,जहां एक होटल में उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया,पीड़िता को डरा धमका कर अपने साथ घर लेकर आ गया। घटना की शिकायत जैसे ही परिजनों ने पुलिस से की तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को दबोचकर किशोरी को बरामद कर पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है।



