जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अंगद के पैर की तरह जमे अधिकारीयों -कर्मचारियों का ट्रांसफर करो

जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि जिले में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में हजारों की संख्या में अधिकारी और कर्मचारी हैं जो 3 वर्ष तो क्या 8-10 वर्षों से एक ही स्थान पर अंगद के पैर की तरह जमे हुए हैं इनके जुगाड़मेंट इतने पक्के हैं कि इन्हें कोई टस से मस नहीं कर सकता।नियमानुसार एक ही स्थान पर 3 से 5 वर्ष व्यतीत करने के बाद लोकसेवक का अन्यत्र ट्रांसफर किया जाना चाहिए।मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने बताया कि कार्यालयों में मलाईदार पोस्ट (जैसे स्थापना, लेखा,ट्रांसफर,सेवा पुस्तिकाकार्य )पर या आरामदायक पोस्ट (जहाँ दिन भर मुफ्त की चाय कॉफी मिलती रहे )पर जमे बाबू तो हटना ही नहीं चाहते इसी प्रकार जिले में कई ऐसे संकुल हैं जहाँ वर्षों से प्राचार्य नहीं बदले ।बड़े आश्चर्य की बात है कि जबाबदार मौन धारण किये हुए हैं और वे लोकसेवक सर्वाधिक हलाकान परेशान हैं जिन्हें वास्तव में स्थानांतरण की आवश्यकता हैं। वे जुगाड़मेंट नहीं लगा पा रहे हैं कहने का तात्पर्य यह है कि भर्राशाही का ऐसा आलम है कि जरूरतमंद हलाकान और शासन -प्रशासन बेज़ुबान।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर के अनुसार वर्षों से जमे नियम- कायदों की धज्जियाँ उड़ा रहे और ताल ठोककर धमका रहे कि उनकी इतनी लम्बी सेटिंग हैं कि कोई भी उनका बाल भी बांका नहीं कर सकता। एक ही स्थान पर अनेक वर्षों से जमे ये धुरंधर अपनी बपौती समझने लगे हैं और वाणी का माधुर्य भी खो चुके हैं।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के दिलीप सिंह ठाकुर,संजय उपाध्याय,अरविन्द विश्वकर्मा,भास्कर गुप्ता,माधव पाण्डेय,विश्वनाथ सिंह, दुर्गेश खातरकर, आकाश भील सतीश खरे ,जी आर झारिया, नितिन तिवारी,ऋषि पाठक, बैजनाथ यादव, शैलेश पंड्या,धर्मेंद्र परिहार,रवि विश्वकर्मा, सुधीर गौर,आशीष विश्वकर्मा, बहादुर पटेल,आदेश विश्वकर्मा,अंजनी उपाध्याय,आसाराम झारिया, पंकज हल्दकार, संतोष श्रीवास्तव, देवेंद्र राजपूत,भोगीराम चौकसे, गंगाराम साहू,अफ़रोज़ खान,चंद्रभान साहू, विशाल सिंह,अजब सिंह, इमरत सेन, सुल्तान सिंह, देवराज सिंह,राशिद अली,रेनू बुनकर,अर्चना भट्ट, गीता कोल,जागृति मालवीय, रौशनी महोबिया, दीपशिखा श्रीवास,नीतू श्रीवास्तव, कमलेश दुबे,डेलन सिंह, धनराज पिल्लै, मोदित रजक, जीतेन्द्र रजक, ब्रजेन्द्र सिंह, एस. बी. रजक, आर पी खनाल,योगेश ठाकरे,समर सिंह ठाकुर नीलेश कोरी, संतोष चौरसिया, गोपी शाह, शबनम खान, शायदा खान,सुरेंद्र परसते, रामदयाल उइके, रामकिशोर इपाचे, पवन सोयाम, महेश मेहरा, भोजराज विश्वकर्मा, लोचन सिंह, ब्रजवती आर्मो, सुमिता इंगले, प्रेमवती सोयाम,अम्बिका हँतिमारे, पूर्णिमा बेन इत्यादि ने अधिकृत अधिकारी, मध्य प्रदेश शासन से पत्राचार कर उपरोक्त विभीषिका पर ध्यानाकर्षण करवाया एवं शीघ्र -अतिशीघ्र अंगद के पैर की तरह जमे लोकसेवकों को स्थानाँतरित करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88