कांग्रेस पिछड़ा वर्ग की बैठक अयोजित कर कार्यकारिणी नियुक्त की गई

कटनी दर्पण। खजुराहों लोकसभा क्षेत्र मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी (पिछड़ा वर्ग) अध्यक्ष इस्तेयाक अहमद जी ने पिछड़ा वर्ग समाज की मीटिंग रीठी में आयोजित की गयी. पिछड़ा वर्ग की बैठक मे कार्यकारिणी नियुक्त कर कार्यकर्ताओ को मप्र कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता मारूफ अहमद हनफी, कटनी जिला असंगठित कामगार अध्यक्ष महेन्द्र जैन द्वारा प्रमाण पत्र वितरित कर दायित्व दिये गये, जिसमें खजुराहों लोकसभा क्षेत्र में शब्बीर खान एडवोकेट को उपाध्यक्ष,रोशन पटेल को संगठन सचिव, विष्णु विश्वकर्मा, कैलाश पटेल को सचिव, रामकिशोर पटेल,रज्जू पटेल, धनीराम पटेल, गंगाराम चक्रवर्ती को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पदभार दिया गया। इस मौके पर सतीश राय(राजीव गांधी पंचायती राज रीठी ब्लाक अध्यक्ष रीठी), गोविन्द सिंह,खगेश नामदेव, नैय्यर कुरैशी, संतोष चक्रवर्ती,नावेद खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।



