रिक्त पदों पर नियमित नियुक्तियों के स्थान पर आउट सौर्स से भर्तियां

जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि प्रदेश में लगभग एक लाख से अधिक पद खाली हैँ। नई भर्तियां हो नहीं पा रही हैँ वहीँ सरकार आउट सौर्स से भर्तियां कर रही हैँ।उन्हें तमाम टेक्स लगाने के बाद सरकारी दर से 47 से 52 फीसदी ज्यादा तक भुगतान किया जा रहा हैँ मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रत्येक विभाग में दैनिक वेतन भोगियों क़ो नौकरी से निकाला जा रहा हैँ उनकी जगह पर आउट सौर्स कर्मियों की भर्ती की जा रही है।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने बताया कि आउट सौर्स भर्ती किये जाने के बारे में सरकार नियमों में भी संशोधन करने जा रही है ताकि नियमित सरकारी भर्ती कम करनी पड़े।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के दिलीप सिंह ठाकुर,विश्वनाथ सिंह,भास्कर गुप्ता,आकाश भील,ऋषि पाठक,नितिन तिवारी, धर्मेंद्र परिहार,दुर्गेश खातरकर,अजब सिंह, देवराज सिंह, सुल्तान सिंह, संजय उपाध्याय, शिवेंद्र परिहार,अरविन्द विश्वकर्मा, राकेश मून,आदेश विश्वकर्मा, सुल्तान सिंह, इमरत सेन,गंगाराम साहू, भोगीराम चौकसे,विष्णु झारिया,जी आर झारिया,पुष्पा रघुवंशी, चंदा सोनी, रेनू बुनकर, अर्चना भट्ट, राजेश्वरी दुबे, गीता कोल, सरोज कोल, ब्रजवती आर्मो, शबनम खान, सुमिता इंगले, अम्बिका हँतिमारे, राशिद खान, विशाल सिंह,कमलेश दुबे,सुरेंद्र परसते, पंकज हल्दकार,देवेंद्र राजपूत,सुधीर गौर,प्रेमवती सोयाम, देवी सिंह भवेदी, बैजनाथ यादव,मोदित रजक, ब्रजेन्द्र तिवारी,जागृति मालवीय, अजय श्रीपाल,पवन सोयाम,रामदयाल उइके, रामकिशोर इपाचे, महेश मेहरा, भोजराज विश्वकर्मा, अंजनी उपाध्याय, सिया पटेल आदि ने उपरोक्त विषय पर गंभीरता बरतने क़ो कहा तथा रिक्त पदों पर परीक्षा आयोजित कर भर्ती करने और दैनिक वेतन भोगियों क़ो पृथक नहीं करने की मांग की है।



