शिक्षा विभाग में संविलियन में अधिकारी बने रोड़ा

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल द्वारा वर्ष 2018 से लगातार दिशा निर्देश दिए जा रहें हैं, कि प्रदेश में अध्यापक संवर्ग का शिक्षा विभाग में संविलियन किया जाना है।उन्हें शासकीय सेवक बनाया जाना सुनिश्चित करना है। वर्तमान में प्रदेश में अध्यापक संवर्ग के बहुत से अध्यापकों का शिक्षा विभाग में संविलियन नहीं हो पाया है।जिससे उन्हें आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर के अनुसार अभी लगभग एक वर्ष पूर्व पुनः आदेश जारी हुआ कि शेष रह गये अध्यापकों का भी शिक्षा विभाग में संविलियन तत्परता से किया जाये। नियमों का सरलीकरण भी किया गया। आदेश में अनिवार्यतह प्राथमिकता के साथ कार्य हेतु निर्देशित भी किया गया परन्तु प्राथमिकता से किये जाने वाले संविलियन का कार्य हीलाहवाली के चलते अधर में लटका है। वरिष्ठ सक्षम अधिकारीयों को विशेष ध्यान देने की नितांत आवश्यकता है।अनेक शिक्षा कर्मी, संविदा शिक्षक, गुरूजी अध्यापक संवर्ग में तो सम्मिलित हो गये परन्तु उनका शिक्षा विभाग में संविलियन नहीं हो पाया वे सभी अधर में लटके हैँ,अतएव प्रदेश में शेष बचे अध्यापकों का शिक्षा विभाग में संविलियन शीघ्र -अतिशीघ्र किया जाना चाहिए।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के दिलीप सिंह ठाकुर,संजय उपाध्याय, शिवेंद्र परिहार,भास्कर गुप्ता, नितिन तिवारी, विश्वनाथ सिंह, धर्मेंद्र परिहार, जी आर झारिया,आकाश भील, राशिद अली, आदेश विश्वकर्मा, ऋषि पाठक, विशाल सिंह, माधव पाण्डेय, दुर्गेश खातरकर,शैलेश पंड्या, रवि विश्वकर्मा, अफ़रोज़ खान, रवि केवट,अजब सिंह, सुल्तान सिंह,कमलेश दुबे, संदीप परिहार, विष्णु झारिया, सुरेंद्र परसते,देवराज सिंह, इमरत सेन, डेलन सिंह, देवेंद्र राजपूत, भोगीराम चौकसे, गंगाराम साहू, आसाराम झारिया,समर सिंह, महेश मेहरा, भोजराज विश्वकर्मा, मनोज कोल,ब्रजेन्द्र तिवारी, पवन सोयाम, सतीश खरे,आशीष विश्वकर्मा,आशीष यादव, दिलीप साहू, पंकज हल्दकार, देव सिंह भवेदी,शायदा खान, सुमिता इंगले, अम्बिका हँतिमारे, प्रेमवती सोयाम,अर्चना भट्ट, राजेश्वरी दुबे,शबनम खान,गीता कोल,रजनी गुप्ता,मोदित रजक, शारदा मंडाले, पुष्पा रघुवंशी,चंदा सोनी,रौशनी महोबिया,अंजनी उपाध्याय, मनोज कोल इत्यादि ने प्रदेश के सभी जिलों के वरिष्ठ सक्षम अधिकारीयों से प्राथमिकता के साथ शेष रह गये अध्यापकोँ का शिक्षा विभाग में संविलियन करने की पुरजोर मांग की है।



