महाआरती के साथ सावन महोत्सव का आगाज

जबलपुर दर्पण । स्वयं भू सिद्धपीठ गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में विधायक विनय सक्सेना के द्वारा सावान के द्वितीय दिवस पर महाआरती की गई एवम श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में मनाए जाने वाले सावान महोत्सव में बाघाम्बर श्रृंगार के दर्शन कर समस्त शहरवासियों के सुख में चैन की कामना की ।।मंदिर समिति के सदस्यो के द्वारा माननीय विधायक जी का स्वागत किया गया एवम आभार प्रकट किया गया।।
श्री गुप्तेश्वर मंदिर के पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी मुकुंद दास जी महाराज जी द्वारा बताया गया की इस वर्ष 2 माह का सावान महोत्सव मनाया जायेगा जिसमे गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में नित्य प्रतिदिन नए नए रूपों में भगवान गुप्तेश्वर महादेव को सजाया जाएगा इस वर्ष शहर के गणमान्य नागरिकों को महाआरती में आमंत्रित किया गया है इसी कड़ी में आज माननीय विधायक महोदय उपस्थित हुए है।
समिति के सदस्यो ने समस्त नागरिकों से आग्रह किया आपनी मनोकामना की पूर्ति की प्राचीन मंदिर में विराजित रामेश्वरम के उपलिंग गुप्तेश्वर महादेव जी के दर्शन करने मंदिर में उपस्थित हो।
इस अवसर पर गुप्तेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष एड राजेश तिवारी जी,बसंत मिश्रा जी,कमलेश अग्रवाल जी, राजेंद्र त्रिपाठी, सुषमा केसरवानी ,सार्थक परिहार,संगीता परिहार जी,ऋषभ मिश्रा जी,मीना पटेल जी,एड रॉबिंस रावत,कमलेश जयसवाल, रश्मि सिंह अनेकों सदस्य उपस्थित रहे है।



