जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सड़ांध मार रहा है सड़क पर फैला कचरे का ढेर

हर तरफ गंदगी का मंजर, बदबू से सांस भी लेना होता है मुश्किल

जबलपुर दर्पण। स्वच्छ भारत का इरादा-इरादा कर लिया हमने” जी हां इस गाने का आशय स्वच्छता से है। और इस स्लोगन में स्वछता का संदेश निहित है। और स्वच्छ भारत, स्वस्थ रहेगा भारत।यही स्वच्छता का संदेश सभी जगह दीवारों पर भी लिखा रहता । सभी के दिलों दिमाग में अंकित है। लेकिन फिर भी सड़क पर कचरे का ढेर लगा रहता है।सड़क किनारे फैले कचरे के ढेर को जानवर भी खा रहे हैं। क्योंकि कुछ लोग उसी ढेर में सब्जियों के छिलके डाल देते हैं। जिससे गंदगी के कारण बदबू आती है। भिन्न-भिन्न स्थानों पर दिखा गंदगी का अंबार 1- शीतलपुरी कालोनी में सड़क किनारे पर कचरों का ढेर लगा हुआ है। नगर निगम के सफाई कर्मी भी इस पर ध्यान नहीं देते। और ना ही कचरे वाली गाड़ी। दूसरी तस्वीर चेरीताल की है यहां तो प्रतिदिन कचरे का अंबार लगा रहता है। कुछ लोगों ने बताया कि यहां यूं ही इसी तरह गंदगी सदेव रहती। सफाई एक मात्र भी नहीं होती। और और लोग अपने घरों से भी कचड़ा फेंक जाते हैं। नगरीय प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

तीसरी तस्वीर दीक्षितपुरा, मिश्र बंधु कार्यालय के आसपास का क्षेत्र और छोटी देवन । यहां भी अस्वच्छता बनी रहती है। कुछ शहर में रूक रुक हो रही बारिश से सड़क पर पड़े कचड़े के ढेर में गंदगी के कारण और भी बदबू मार रही थी। आसपास क्षेत्र में गंदगी की बू आ रही थी। कुछ जानवर भी उसी गंदे कचरे को खा रहे थे। जिससे और बदबू भी दे रहा है। इसी तरह मन्नू लाल होस्पिटल के सामने का नजारा भी कचड़े से सना हुआ रहता है। सफाई व्यवस्था जीरो। मक्खी मच्छर भिन भिनाते है। सड़क पर फैली हुई गंदगी के इस ढेर से बीमारी फैलने का खतरा रहता है। स्वछता में काफी पीछे है शहर

स्वच्छता के पायदान में भी पीछे शहर। तमाम दावे और कोशिश करते हैं कि शहर स्वच्छता में नंबर वन हो। कुछ लोगों ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर में साफ़ सफाई व्यवस्था की जाती है। कुछ स्थानों पर कचरे का ढेर लगा रहता है। और उठाया नहीं जाता, वहीं पड़ा रहता है। और उसी में लोग बाकी का कचरा फेंकने लगते हैं, फिर जानवर उसी लगे कचरे वाले ढेर को खाने लगते हैं। फिर गंदगी बजबजा कर,वास मारने लगती है।कचरे के ढेर में ही जानवर अपना खाना खाते रहते हैं। रोड पर इतनी गंदगी फैली हुई है कि हर तरफ बदबू आती है। उसी में जानवरों का झुंड कचरे को ही अपना भोजन कर रहा है। भीषण नजारा जो रोड पर दुर्गंध से सराबोर है। निकल रहे लोगों का कहना है कि इस जगह पर कुछ पल को सांस को भी रोकना पड़ता है, क्योंकि ऐसी गंदगी के ढेर में हर किसी को घृणा होने लगेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88