दिव्यांगों का हुआ डेन्टल चेकअप….

जबलपुर दर्पण। विकलांग सेवा भारती स्नेह नगर में इनरव्हील क्लब जबलपुर साऊथ द्वारा निःशुल्क दंत परीक्षण दिव्यांगों छात्र -छात्राओं का किया गया कार्यक्रम में हितकारिणी डेन्टल कालेज का सराहनीय सहयोग रहा। उन्होंने मानसिक मंद छात्र-छात्राओं को परीक्षण के दौरान बताया आप लोग दांतों को सुबह -शाम ब्रश से साफ करें और रात में अवश्य रूप से दांतों की सफाई करें जिससे आप रोग से पीड़ित नही होंगे दांत भी साफ रहेंगे। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। इसमें समेकित शिक्षा के तहत चौधरी मदर केयर स्कूल के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डाॅ. अविनाश बोस, डाॅ. अनुशा अग्रवाल, डाॅ. चैतन्य दुबे, डाॅ. मानसी पंजवानी, डाॅ. मिती मिश्रा, श्रीमती नंदनी अग्रवाल, दिव्या अग्रवाल, पुष्पा ठाकुर, नीतू चौधरी सहित समस्त सदस्य और स्टाफ मौजूद रहा।



