जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

केंद्रीय जेल में बंदियों के बीच एचआईवी एड्स की जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित

जबलपुर दर्पण। मुख्य अतिथि जिला विधिक सहायता केंद्र से सचिव श्री उमाशंकर अग्रवाल ,डॉ राजेश झरिया ,प्रोफेसर भारती शुक्ला जी द्वारा एचआईवी एड्स के संबंध में व्यापक जानकारी दी गई और सभी बंदियों को मौलिक अधिकारों और कुछ नागरिक अधिकारों की जानकारी देते हुए एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक रहने और एक अच्छा नागरिक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया

कार्यक्रम में केंद्रीय जेल जबलपुर के बंदियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई । जिसमें देशभक्ति गीत संगीत प्रस्तुति जेल में बंद कैदियों द्वारा दी गई। जागृति युवा मंच समिति द्वारा तैयार किया गया एक नुक्कड़ नाटक जिसमें कि एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया यह नुक्कड़ नाटक जेल सभा कक्ष में ही सभी बंदियों के सामने प्रस्तुत किया गया नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी बंदियों को यह बताया गया कि एचआईवी संक्रमण किस वजह से होता है और इसके रोकथाम हम किस प्रकार से कर सकते हैं इसके साथ ही यदि कोई व्यक्ति संक्रमण से ग्रस्त है तो वह कैसे इसका उपचार लेते हुए बेहतर जीवन जी सकता है इसके साथ ही एचआईवी एड्स की जांच कहां होती है किस प्रकार होती है इसकी जानकारी दी गई एवं परामर्श हेतु टोल फ्री नंबर की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में जेल इन्वेंशन प्रोग्राम से नितेश लखेरा का सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88