ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिले पूर्व सांसद एवं विधायक राकेश सिंह

जबलपुर दर्पण। जबलपुर में फ्लायर्स की बढ़ती संख्या के अनुपात में विमानों की संख्या कम है और इसे बेहतर करने के लिए देश के प्रमुख शहरों के लिए नई विमान सेवाओ को प्रारम्भ किया जाए, इस मांग के साथ पूर्व सांसद एवं नवनिर्वाचित विधायक राकेश सिंह ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से दिल्ली मे भेंट की उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतेहासिक सफलता के बाद पूर्व सांसद एवं नवनिर्वाचित विधायक राकेश सिंह दिल्ली में केंद्रीय मंत्री सिंधिया से भेंट करने पहुँचे इस अवसर पर दोनों ने एक दूसरे को बधाई दी।
सिंह ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से चर्चा करते हुए कहा जबलपुर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण कार्य शीघ्र पूरा हो, साथ ही जबलपुर से पूर्व की तरह प्रमुख शहरों के लिए विमानों की संख्या बढ़ाई जाए इसके लिए एयरलाइंस कंपनियों से आपके माध्यम से बात की जाए। सिंह से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा जबलपुर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण कार्य को शीघ्र पूरा किया जाएगा साथ ही जबलपुर में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए एयरलाइंस कंपनियों से भी बात करते हुए नई वायुसेवा प्रारम्भ की जाएगी। सिंह ने कहा जबलपुर में बेहतर कनेक्टिविटी हो और फ्लाइट की संख्या में बढ़ोतरी हो इसके लिये लगातार प्रयास जारी रहेंगे।



