स्कूल की जगह क्लीनिक बनाने से प्रभावित होगी 250 बच्चों की पढ़ाई

जबलपुर दर्पण । डॉ ज़ाकिर हुसैन वार्ड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक उर्दू शाला में संजीवनी क्लीनिक के निर्माण के विरोध में पूर्व पार्षद फिरदौस शफ़ीक़ हिना के नेतृत्व मेंकाँग्रेसजनों ने महापौर जगतबहादुर सिंह “अन्नू ” को ज्ञापन सौंपा गया।विज्ञप्ति के अनुसार पूर्व पार्षद फ़िरदौस शफ़ीक़ हिना ने कहा है कि कि राज्य सरकार की योजनांतर्गत प्रत्येक वार्ड में संजीवनी क्लीनिक के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है, जिसके अनुसार डॉ ज़ाकिर हुसैन वार्ड में भी शासकीय प्राथमिक उर्दू शाला, जहां लगभग 250 बच्चे अध्ययनरत हैं, उक्त स्कूल में संजीवनी क्लीनिक का निर्माण करवाया जा रहा है, बीच सत्र में स्कूल की जगह क्लिनिक का निर्माण करवाना न्यायसंगत नहीं है।
विज्ञप्ति अनुसार उक्त प्राथमिक उर्दू शाला में 10 कमरों का भवन है, जिसमें से 9 कमरे बच्चों की शिक्षा के लिए प्रयोग किये जाते हैं, जबकि एक कमरा क्षतिग्रस्त है, स्कूल के ऊपरी हिस्से में बच्चों को टीन शेड लगी कक्षाओं में शिक्षा दी जाती है, बच्चों की इस स्कूल में निर्धन एवं गरीब तबके के बच्चे उर्दू विषय मे निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करते हैं, इस शाला भवन में संजीवनी क्लीनिक के निर्माण होने के कारण क्षेत्रीय नागरिक नाराज़ हैं क्योंकि इससे ग़रीब बच्चों की शिक्षा प्रभावित होगी, और कहीं न कहीं शासकीय स्कूल को बंद करने का प्रयास आसपास के निजी स्कूलों को फायदा पहुंचाने की साज़िश नज़र आ रही है।
संगठन पदाधिकारियों के अनुसार उर्दू माध्यम के इस लगभग 40 साल पुराने स्कूल के अस्तित्व को बचाने के लिए संजीवनी क्लीनिक का अन्यत्र कहीं और निर्माण करवाया जाए अथवा गोहलपुर स्तिथ बगीचे के बाजू में कुआं के पास खाली पड़ी भूमि पर भी इसका निर्माण करवाया जा सकता है। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से युवा कांग्रेस से रिज़वान अली कोटी, अध्यक्ष सचिन रज़क, मजहर उस्मानी, सागर शुक्ला, शोरभ गोतम,रघु तिवारी, रॉबिन तिवारी, आसिफ इकबाल, तौफीक चंकी,शेख फारुख, ताज उस्मानी,मुख्तार मंसूरी, मुख़्तार अली,तारिक अंसारी,नदीम, आज़म कुरैशी आज़ाद अंसारी, हाजी अशरफ सेठ,हाजी तसव्वुर,हाजी सलीम,सगीर भाई, असगर,मोहम्मद अली, अदनान अंसारी अफ़ज़ाल रहमानी, एजाज़ अंसारी, सैफ मंसूरी, सलमान,लतीफ,इम्तियाज,अब्बास,शब्बीर,वारिस, वाजिद, गुड्डा,राशिद हयात,सोनू भाई, गोलू,,युवक कांग्रेस एवम बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जन उपस्थित थे।



