जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

समाज में युवकों एवं पुरूषों को महिला सम्बंधी अपराधों के प्रति जागरूक

जबलपुर दर्पण । विकसित एवं सुरक्षित समाज का निर्माण महिला एवं पुरूषों की समान सहभागिता से ही किया जा सकता है। महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षित वातारण उपलब्ध कराने के लिये आवश्यक है कि समाज मे युवकों एवं पुरूषों को न केवल महिला सम्बंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया जाये बल्कि उन्हें संवेदनशील बनाया जाकर पूर्वागृह मुक्त सकारात्मक व्यहार विकसित किया जाये। पुलिस मुख्यालय द्वारा महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरूषों को जागरूक करने हेतु मध्य प्रदेश के समस्त जिलों में ‘‘अभिमन्यु’’ जागरूकता अभियान के प्रथम चरण में 12-6-2023 से दिनांक 19-6.-2023 तक चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।जिला जबलपुर में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) के मार्ग दर्शन में पुलिस कार्यालय जबलपुर, स्टेशन रोड, भंवरताल गार्डन, सिविक सैंटर समदडिया मॉल के पास ‘‘अभिमन्यु’’ जागरूकता अभियान का शुभंकर के कट आउट एवं फलेक्स लगाकर व उपस्थित आमजन को महिला अपराध के प्रति जागरूक कर अभिमन्यु शुभंकर के साथ सेल्फी लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आमजन को अभियान से संबंधित, शपथ भी दिलाई गयी कि ‘‘ हम शपथ लेते हैं कि हम कहीं भी, कभी भी लैंगिंक भेदभाव नहीं करेंगे, हम पारिवारिक सामाजिक एवं व्यवसायिक दायित्वों के निर्वाहन में महिलाओं के साथ बाराबरी का योगदान देंगे, हम समाज में एैसा वातावरण निर्मित करेंगे जिससें नारी को उसकी योग्यता के अनुरूप उन्नति के समान अवसर उपलब्ध हो सकें। इसकी शुरूवात हम आज अभी अपने घर से करते हैं।
जागरूकता अभियान के दौरान हेल्प लाईन नंबरो का प्रचार प्रसार भी किया गया। जागरूकता अभियान ‘‘ अभिमन्यु ’’ के तहत जिले में दिनॉक 19-6-23 तक अलग-अलग प्रमुख स्थानों पर ‘‘अभिमन्यु’’ शुभ्ंाकर के कटआउट से तैयार सैल्फी प्वाईट बनाये जाकर युवकों एवं पुरूषों को जागरूक किया जावेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88