नशे के इंजैक्शन का सप्लायार मैडिकल स्टोर का संचालक पकड़ा गया

जबलपुर दर्पण । पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, शराब की तस्करी तथा नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण) श्री संजय कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, के मार्ग निर्देशन में क्राईम ब्रांच एवं थाना रांझी, बेलबाग, अधारताल, गोरखपुर, संजीवनी नगर एवं थाना लार्डगंज तथा कोतवाली की टीमों द्वारा नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर नशीले 8 हजार 37 इंजैक्शन जप्त किये गये है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा के द्वारा क्राईम ब्रांच की टीमों को अवैध इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त आरोपियेंा की पतासाजी के सम्बंध मे आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये लगाया गया। क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक जिसकी उम्र लगभग 20 वर्ष होगी, पीले मटमैले रंग की फुल टीशर्ट पहले हुये गोपालबाग की तलैया के पास थैले में नशीले इंजेक्शन बेचने के लिये लेकर खड़ा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये क्राईम ब्रांच एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहंा मुखबिर के बताये हुलिये का युवक थैला लिये ,खड़ दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम राजू विश्वकर्मा उर्फ राकेश पिता कंछेदीलाल विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी दुर्गा मंदिर के पास लालमाटी घमापुर बताया, कब्जे में रखे थैले की तलाशी लेने पर पेकाविल फेनिरामाईन मैलेट इंजैक्शन आईपी की 10 एमएल वाली 100 बाटल एवं बुप्रेनोरफिन इंजैक्शन आईपी ब्यूपिन के 100 इंजेक्शन 2 एम एल वाले रखे मिला उक्त नशीले इंजेक्शन के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त नशीले इंजैक्शन मेडिकल स्टोर एम एन फार्मा मनी प्लाजा बड़ी ओमती के संचालक नीरज परियानी द्वारा बेचने के लिये देना तथा उक्त नशीले इंजेक्शन को स्वयं घूम घूम कर बेचना बताते हुये उक्त नशीले इंजेक्शन बेचने के एवज में नीरज परियानी द्वारा 30 हजार रूपये महीने देना बताया तथा ऐसी ही नशीले इंजैक्शन अत्याधिक मात्रा में नीरज परियानी के पास और हैं जिसे नीरज परियानी किसी गोदाम में छिपाकर रखता है।



