महिला मोर्चा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मोटे अनाज उत्सव में हुई शामिल

जबलपुर दर्पण। जबलपुर में महिला मोर्चा दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रवास में पधारी दिल्ली महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती योगिता सिंह ने प्रवास के दूसरे दिन भाजपा कार्यालय रानीताल में मोटे अनाज उत्सव में भाग लिया।भाजपा महिला मोर्चा द्वारा श्रीमती योगिता सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता अपने अपने घर से मोटे अनाज के पकवान बनाकर लाई और सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।
महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती रूपा राव संभाग प्रभारी डॉ नंदिता पाठक के संयोजन में आयोजित मोटे अनाज उत्सव में पूर्व महापौर सुशीला सिंह, कांति रावत जी सारस्वत अतिथि थी।नगर के महिला मोर्चा के बहनों ने मोटे अनाज से बने स्वादिष्ट व्यंजन जैसे मठरी , सलोनी , बाजरे की रोटी , रागी के लड्डू , मोटे अनाज़ की खीर , हलवा विभिन्न प्रकार के व्यंजन लेकर मोटे अनाज का उत्सव मनाया।
इस अवसर पर योगिता सिंह जी की दिल्ली प्रदेश की उपाध्यक्ष बनने पर महिला मोर्चा ने उनका पुष्प वर्षा से मंगल गीतों से , माल्यार्पण से अभिनंदन समारोह किया।
मोटे अनाज उत्पादन कर रहे कृषक बहनों का सम्मान संभाग प्रभारी एवं कांति रावत जी ने किया।इस अवसर पर महिला मोर्चा की बैठक में श्रीमती योगिता जी ने भारतीय जनता पार्टी की संगठन में महिलाओं की भूमिका पर विचार व्यक्त किये और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लागू जनहितकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।
इस अवसर पर इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष माननीय प्रभात साहू, रजनी यादव, अंजू भार्गव, तृष्णा चटर्जी, मधुबाला राजपूत, रीना राय, कल्पना तिवारी, जाग्रति शुक्ला, सीमा सिंह चौहान, सुमन यादव ,नीता रजक जी, प्रियंका श्रीवास्तव ,सीमा सिंह उपस्थित थी।