उमरिया दर्पण

दशरमन स्कूल में सीसीटीवी भुगतान विवाद, तकनीशियन ने जांच और भुगतान की लगाई गुहार

सतीश चौरसिया उमरियापान । तहसील ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम दशरमन स्थित शासकीय स्कूल में सीसीटीवी कार्य के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है । मझगवां नैनी निवासी सीसीटीवी तकनीशियन रामजी सोनी ने खंड शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जनपद पंचायत सीईओ, थाना प्रभारी एवं कलेक्टर कटनी को आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और बकाया भुगतान की मांग की है।
आवेदन में रामजी सोनी ने बताया कि स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रेखा नामदेव द्वारा उन्हें स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं रिपेयरिंग कार्य के लिए बुलाया गया था। उन्होंने 3 मई 2026 से 12 मई 2026 तक स्कूल में सीसीटीवी संबंधी कार्य किया। उनके अनुसार कार्य प्रारंभ होने से पहले स्कूल स्टाफ की मौजूदगी में कार्य का रेट एवं पूरा हिसाब तय किया गया था।
रामजी सोनी का आरोप है कि कार्य पूर्ण होने के बाद स्कूल प्रबंधन एवं स्टाफ द्वारा कैमरों की जांच कर कार्य को सही बताया गया, लेकिन इसके बावजूद अब तक भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने आवेदन में यह भी आरोप लगाया कि भारत लाल नामदेव नामक व्यक्ति, जो स्कूल में किसी पद पर नहीं हैं, द्वारा भुगतान और बिल प्रक्रिया में हस्तक्षेप किया गया तथा तय बिल में कटौती करने का प्रयास किया गया।
पीड़ित तकनीशियन ने यह भी कहा कि उनके पुराने निजी कार्य का बकाया भुगतान स्कूल के बिल में जोड़ने की बात कही गई थी, लेकिन उसका भुगतान भी नहीं किया गया। साथ ही लगातार अलग-अलग बातें कहकर मानसिक रूप से परेशान करने और अभद्र व्यवहार करने के आरोप भी लगाए गए हैं।
रामजी सोनी ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उन्हें उनके कार्य का उचित भुगतान दिलाया जाए तथा स्कूल में संभावित वित्तीय अनियमितताओं की भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। आवेदन के साथ बिल की प्रति, व्हाट्सएप चैट, कॉल विवरण एवं कार्य संबंधी फोटो-वीडियो भी संलग्न किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88