नवीन शैक्षणिक सत्र मे तिलक वंदन के साथ आत्मीय स्वागत …..

जबलपुर दर्पण । जयनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में नवीन शैक्षणिक सत्र का भव्य और उत्साहपूर्ण प्रारंभ किया गया। विद्यालय परिसर में नए सत्र के प्रथम दिवस पर उत्सव जैसा माहौल रहा। भैया, बहनों तिलक वंदन के साथ आत्मीय स्वागत किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरा अनुसार विद्या की देवी माँ सरस्वती के पूजन और वंदना से हुआ, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। विद्यालय आए सभी भैया-बहनों का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस स्नेहपूर्ण अभिनंदन से विद्यार्थियों के चेहरों पर मुस्कान और नई कक्षा में प्रवेश का उत्साह देखते ही बनता था
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन और आचार्य परिवार ने सभी भैया-बहनों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं दीं। उन्हेंसंस्कारवान बनने, कड़े परिश्रम करने और जीवन में उच्च लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। सभी ने संकल्प लिया कि वे इस नए सत्र में शिक्षा और अनुशासन के नए आयाम स्थापित करेंगे। इस अवसर पर प्राचार्य सविता श्रीवास्तव. पूनम दुबे,नीलम साहू. रूपा पटेल, प्रार्थना श्रीवास्तव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा l



