तेज बारिश में भी मैदान पर डटी नगर निगम की टीम,स्वच्छता मित्रों के सेवा और समर्पण की की गई सराहना

जबलपुर दर्पण । मानसून की तेज बारिश के बीच आम जनजीवन को सुचारू बनाए रखने के लिए नगर निगम की पूरी टीम मुस्तैदी के साथ मैदान में उतर गई है। इस संबंध में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने बताया कि जलभराव की स्थिति से निपटने और नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए नगर निगम द्वारा शहर के सभी 16 संभागों में कंट्रोल रूम को पूरी तरह से अलर्ट और एक्टिव मोड पर रखा गया है।
मोतीनाले का निरीक्षण, जल बहाव सुचारू
निगमायुक्त श्री अहिरवार ने बताया कि बारिश के दौरान जलभराव की संवेदनशील जगहों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में आज नगर निगम की टीम द्वारा मोतीनाले का धरातलीय भ्रमण किया गया। टीम ने नया पुल से लेकर गुलहला पुल तक की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अमले द्वारा की गई पूर्व तैयारियों के चलते नाले में पानी का बहाव पूरी तरह सुचारू रूप से जारी है और कहीं भी अवरोध की स्थिति नहीं है।
घर से बाहर हैं हमारे स्वच्छता योद्धा
स्वच्छता मित्रों समर्पण विपरीत परिस्थितियों में धरातल पर काम करने वालों का कार्य अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन समय में भी नगर निगम के ‘स्वच्छता मित्र सड़कों और नालों के पास मुस्तैद रहकर हमारे रास्तों को आसान बनाते हैं।
सेवा और समर्पण का सम्मान
नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि आपदा और भारी बारिश के इस दौर में अपनी परवाह किए बिना शहर को सुरक्षित रखने वाले इन स्वच्छता मित्रों के प्रति सकारात्मक नजरिया रखें। अपनी कर्तव्यनिष्ठा से शहर को सफाई मित्रों की सेवा, लगन और समर्पण का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।
कंट्रोल रूम के माध्यम से शहर के हर कोने पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति या जलभराव की सूचना पर तत्काल राहत दल को मौके पर भेजा जा सकेगा।




