स्व. शरद यादव की जयंती पर वृक्षारोपण कर दी गई श्रद्धांजलि

जबलपुर दर्पण । एनडीए के संयोजक रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय शरद यादव की जयंती के अवसर पर शरद यादव विचार मंच एवं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय पूर्व छात्र संघ (शिक्षण विभाग) के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. आंबेडकर चौक, हाई कोर्ट के समीप स्थित ललित उद्यान में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों ने शरद यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उद्यान परिसर में नीम, पीपल एवं आम के पौधे रोपित किए। इस अवसर पर शरद यादव विचार मंच के रामरतन यादव, घनश्याम यादव, बैजनाथ कुशवाहा, डॉ प्रशांत मिश्रा, राधेश्याम अग्रवाल, एडवोकेट फूलचंद पालीवाल, जितेंद्र यादव, डॉक्टर मुस्ताक मंसूरी, सीताराम पटेल, एडवोकेट ओ.पी. यादव, एडवोकेट सुधीर शर्मा, जगदीश नांदेड़, भगवानदास पटेल, , इंद्र कुमार कॉलेज, रमेश रजक, इफ्तिखार अहमद, मेहंदी हसन, अमित पांडे, एडवोकेट विनायक साह , एडवोकेट परमानंद साहू, एडवोकेट देवेंद्र साहू, प्रदीप पटेल, एडवोकेट अनुराग सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।



