रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली हुई जप्त, राजस्व अधिकारी व पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, जिला अधिकारी के निर्देशन में कार्यवाही जारी

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिला प्रशासन के निर्देशन एवं अवैध कार्यों में लिप्त लोगों को ऊपर उचित कार्यवाही करने के निर्देशन में गुरुवार को नायाब तहसीलदार जगभान ऊईके, पटवारी, राजस्व टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया गया हैं। लगातार रेत कि शिकायत पर उच्च अधिकारी व पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार खितौला थाना से मिली जानकारी में पाया गया कि गुरुवार दिनांक 02/07/2026 को ग्राम बरेली में एक ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 20 AC 0457 में अवैध रेत परिवहन करते हुए हिरन नदी बरेली में पाया गया हैं । जिसे त्वरित कार्यवाही करते हुए जप्त कर थाना खितौला पुलिस को सुपुर्द किया गया । वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि ट्रैक्टर मालिक अवधेश पिता रामनारायण पांडे निवासी बरेली एवं ट्रैक्टर चालक रूपेश पिता रामसेवक कोरी निवासी ग्राम बुधवा का होना स्वीकार किया हैं। हिरन नंदी से अवैध रेत निकाल कर ले जा रहा था। जिसे पकड़ कर थाना खितौला पुलिस के हवाले कर दिया गया हैं आगे की कार्यवाही हेतु।



