अमरनाथ यात्रा पर 200 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

जबलपुर दर्पण । हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्कारधानी जबलपुर से श्री अमरनाथ जी यात्रा हेतु धार्मिक आस्था, सेवा एवं सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से ब्रह्मलीन महंत श्री अमरपुरी महाराज सेवा मंडल आश्रम भोले कुटी परिवार जबलपुर के यात्रा संयोजक राज कुमार सिंगरहा के नेतृत्व में 200 श्रद्धालुओं का जत्था का जत्था आज सुबह 6 बजे ट्रेन से रवाना हुआ। संस्था के संरक्षक एवं यात्रा संयोजक राजकुमार सिंगरहा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा वर्ष 2004 से निरंतर आयोजित की जा रही है तथा इस वर्ष संस्था अपनी 21 वीं सतत अमरनाथ यात्रा पूर्ण करने जा रही है। यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन कराने के साथ-साथ समाज में धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर देश एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की प्रार्थना करेंगे। परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी मां नर्मदा का पावन जल एवं त्रिशुल बाबा अमरनाथ जी को समर्पित किया जायेगा। इस यात्रा में प्रमुख रूप से राजकुमार सिंगरहा, मुकेश सोनी, विनय श्रीवास्तव, सुनील , बृजेश शर्मा, आशीष चौबे, सुमित चौहान, सुनील पटेल, श्वेता सोनी,संजय तिवारी,आलोक सोनी,राम सिंह थापा,प्रशांत ,अनूप,राहुल,रूही सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।



