जबलपुर दर्पण

विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, 100 प्रतिशत समर्थन मूल्य पर खरीदी की मांग

सतीश चौरसिया उमरियापान । बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने प्रदेश के किसानों के हित में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर मूंग उपार्जन की वर्तमान व्यवस्था में बदलाव की मांग की है । विधायक ने आग्रह किया है कि किसानों की मूंग की 100 प्रतिशत उपज का समर्थन मूल्य पर उपार्जन सुनिश्चित किया जाए तथा वर्तमान में लागू प्रति एकड़ 1 क्विंटल खरीद सीमा को समाप्त किया जाए या वास्तविक उत्पादन के अनुरूप निर्धारित किया जाए ।
विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण अधिक उत्पादन करने वाले किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है । जिन किसानों ने मेहनत कर अच्छी फसल तैयार की है, उनकी उपज का बड़ा हिस्सा समर्थन मूल्य पर नहीं बिक पा रहा है, जिससे उन्हें मजबूरी में कम कीमत पर फसल बेचनी पड़ रही है ।
उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि किसानों की कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके, आर्थिक संकट कम हो तथा प्रदेश के अन्नदाताओं में व्याप्त असंतोष भी दूर हो ।
विधायक ने इस संबंध में पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर, कटनी को भी आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रेषित की है । उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस मांग पर जल्द निर्णय लेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88