सीजीएचएस,वेलनेस सेंटर 3 में बैठक सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) बैद्यनाथन नगर की डिस्पेंसरी न 3 के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ स्नेहानसु रंजन की अध्यक्षता में नगर के सीनियर्स सिटी जनों के विभिन्न संगठनों के सलाहकार प्रतिनिधि श्रीमती पुष्पा दुबे,जी पी विश्वकर्मा, दिलीप बनर्जी, के एस कुपाड़े, अनूप मजूमदार,के सी सोनी,जय शंकर सिंह, देव जीत चटर्जी, का स्वागत कर पूर्व में प्राप्त सुझावों की समीक्षा करते हुए उनके क्रियान्वयन से अवगत कराया। अनिल शुक्ला ने बताया कि सलाहकार प्रतिनिधियों ने लाभार्थियों के प्रति प्रभारी अधिकारी डॉ स्नेहानसु रंजन के सदव्यवहार व सहयोगात्मक, कार्यशैली की सराहना करते हुए गर्मी से लाभार्थियों को राहत को देखते हुए एयर कूलर, पंखे, शुद्ध पेय जल वाटर कूलर, मरीजो को बैठने के लिए पर्याप्त चेयर्स, इत्यादि के लिए डॉक्टर साहब का विशेष ध्यानाकर्षण कराया। इस पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ स्नेहानसु रंजन कहा कि वरिष्ठ जनों की इन सुविधाओं का विशेष ध्यान है रहा इलाज, आवश्यक मेडिसन व उचित परामर्श देना, हमारा कर्तव्य है । सभी के प्रति रविन्द्र बाजपेयी ने आभार प्रकट किया।



