जबलपुर दर्पण

खुले नाले और चैंबर दे रहे हादसों को बुलावा, लोहे की निकलीं सरियों से बढ़ रहे हादसे

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले की विधानसभा क्षेत्र 101 पनागर नगर में इन दिनों विकास की गति तो धीमी है ही वहीं ठेकेदार बिना सूचना पटल और सुरक्षा संकेतों के निर्माण कार्यों में नाला, चैंबर एवं सड़क जैसे निर्माण कार्य की गति से स्थानीय जनता परेशान हैं। साथ ही आए दिन कोई न कोई हादसा भी बना हुआ हैं। देखा जाए तो इन निर्माण कार्य में बरती जा रही भारी लापरवाही अब आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा दोनों पर ही मुश्किल बनी पड़ी हैं।
नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं बाजार क्षेत्रों की कॉलोनियों के आसपास गहरे गड्ढे व खुले पड़े नाले अधूरे चैंबर बाहर निकली हुई लोहे की रॉड बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के खुले छोड़ दी गई हैं। क्या इन निर्माण कार्यों से हो रहे आए दिन हादसे और बड़ी दुर्घटना होने का इंतजार किया जा रहा हैं। साथ ही
निर्माण कार्य के दौरान देखा गया हैं कि कई जगहों में सड़क की ऊंचाई तो बढ़ा दी गई है। वहीं सड़क के दोनों छोर मिट्टी या समतलीकरण का कार्य अभी तक नहीं किया गया। नगर के विभिन्न वार्डो कॉलोनियों और गलियों से आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।
कई जगह रास्ते ऊबड़-खाबड़ के साथ साथ असमतल दिखने लगे हैं। इनसे बुजुर्गों, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को जोखिम उठाकर आवागमन भी करना पड़ रहा है।
रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। अधिकांश निर्माण स्थलों पर न तो चेतावनी संकेत लगाए गए हैं और न ही बैरिकेडिंग की कोई व्यवस्था दिखाई देती है। अंधेरे में खुले गड्ढे और चैंबर राहगीरों के लिए अब खतरे का संकेत बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार और व्यस्त मार्गों पर खुदाई के बाद कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे लोगों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है।
वहीं कई स्थानों पर टूटे हुए नालों और खुले चैंबरों से लोहे की रॉड बाहर निकली हुई हैं, जो किसी गंभीर दुर्घटना को अंजाम दे सकती हैं। सड़क किनारे फैली मिट्टी, गिट्टी और निर्माण सामग्री के कारण यातायात भी अधिक प्रभावित है।
नगरवासियों ने जिला प्रशासन स्थानीय विधायक सहित संबंधित विभाग से मांग की है कि निर्माण कार्य के सभी स्थलों पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जल्द से जल्द खुले चैंबरों को पूरा करके उन्हें ढक दिया जाए।
जो भी बाहर निकली हुई लोहे की रॉड दिखाई दे रहीं हैं उन्हें हटाया जाए । तथा अधूरे निर्माण कार्य को जल्द ही पूरा कराया जाए।
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी के ठेकेदार की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88