खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मरीजों के भगवान कहे जाने वाले 52 डॉक्टरों की अनफिट हॉस्पिटल की सूची जारी करने से संस्कारधानी में आया भूचाल

राजनैतिक दवाब के चलते आनन फानन में डॉ.रत्नेश कुरारिया,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सस्पेंड

जबलपुर दर्पण नप्र। हॉस्पिटल के भीषण अग्निकांड की लपटे जबलपुर से भोपाल होते हुए दिल्ली तक पहुंचने से जबलपुर स्वास्थ विभाग ने थोड़ी सी हिम्मत दिखाते हुए आनन-फानन में जबलपुर शहर में संचालित होने वाली 52 अनफिट हॉस्पिटल के नाम वाली लिस्ट जारी करने से शहर की राजनीति में भूचाल आ गया जिसमें नामी गिरामी लोगो के हॉस्पिटल अनफिट पाय गए है और वे जवावदार लोग जबलपुर वासियों एवं आसपास के जिलो से आए मरीजों का निरंतर इलाज कर रहे है। हादसा होने के बाद स्वास्थ विभाग हरकत में आया अब जिला प्रशासन के निर्देश पर शहर के 52 हॉस्पिटल में मरीजों को भर्ती नहीं किया जा सकेगा, इन अस्पतालों में अभी भर्ती मरीजों को मेडिकल शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए गए हैं एवं जब तक इन अस्पतालों को क्लीन चिट ना मिले नागरिकों से अनुरोध किया गया है शहर के इन अस्पताल में भर्ती होकर इलाज ना कराए हालाकि हॉस्पिटल अग्निकांड से आए इस भूचाल से बचने के लिए स्वास्थ विभाग ने 52 अनफिट हॉस्पिटल की जो लिस्ट जारी की थी उसमे शहर के बड़े बड़े प्रभावशाली लोगों की हॉस्पिटल के नाम आ जाने से शहर से लेकर भोपाल तक मोबाइल की रिंग घनघनाने लगी अनफिट हॉस्पिटल की सूची जारी करने से शहर की नामी गिरामी हॉस्पिटल के संचालक काफी नाराज चल रहे थे।

सूत्रो से मिली जानकारी अनुसार राजनैतिक दवाब के चलते आनन फानन में डॉ.रत्नेश कुरारिया,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,जबलपुर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करके शहर में संचालित अनफिट हॉस्पिटल के मालिको को खुश करने की तैयारी प्रशासन कर रहा है। हालाकि सस्पेंड होने की आधिकारिक जानकारी जबलपुर दर्पण के पास न होने के कारण हम इस बात की पुष्टि करने में असमर्थ है। हालांकि शहर के नामचीन अस्पतालों को क्लीन चिट नहीं मिलने के बाद भी सुचारू रूप से संचालित हो रहे थे जिसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर भी गाज गिरनी जरूरी है। स्वास्थ विभाग द्वारा जारी 52 अस्पतालों की सूची में जामदार हॉस्पिटल प्राईट लिमटेड, नेशनल हॉस्पिटल जबलपुर, अनुश्री होम्योपैथी हॉस्पिटल, दादा वीरेंद्र पूरी जी आई इंस्टीट्यूट, जबलपुर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, शुभलाभ हॉस्पिटल, रक्षा निधि नर्सिंग होम, भंडारी पाली क्लीनिक, छवि आई हॉस्पिटल स्वास्तिक, मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, सेठ मन्नूलाल जगन्नाथदास ट्रस्ट हॉस्पिटल, अनंत नर्सिंग होम, एमएस हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर, शुक्ला आई हॉस्पिटल, दुबे सर्जिकल एंड डेंटल हॉस्पिटल, डा गुप्ता उदय नर्सिंग होम एंड रिसर्च सेंटर, आरोग्य मेडिकेयर हॉस्पिटल, हर्ष हॉस्पिटल, आदि शंकर हॉस्पिटल, साधना हॉस्पिटल, सुले हॉस्पिटल एंड इनफर्टिलिटी सेंटर, महाकोशल हॉस्पिटल, मीडियों को मेडिकल कैंसर केयर हॉस्पिटल, मुस्कान हेल्थ केयर, एडवांस इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस होप, आईसीयू एंड एडवांस क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल, राजेंद्र केयर आई हॉस्पिटल, नव ईएनटी एंड कैंसर हॉस्पिटल, मुखर्जी हॉस्पिटल, एलएलपी कुमार हॉस्पिटल, अजय भंडारी एसोसिएट्स, एलएलपी मेडिकेयर हॉस्पिटल, वरदान हॉस्पिटल, कोठरी हॉस्पिटल, मातरम आर्थो एंड गायनेक केयर सेंटर, वर्धमान हॉस्पिटल, गोलछा हॉस्पिटल एंड यूरो लॉजिकल रिसर्च सेंटर, आरोग्यम हॉस्पिटल, सनराइज हॉस्पिटल, लाइफ लाइन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, ओमेगा चिल्ड्रंस हॉस्पिटल, डा कावेरी शाह विजय वूमेंस क्लीनिक एंड हॉस्पिटल, पीजी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, सिंधु नेत्रालय, नायक नर्सिंग होम, गोल्डन हार्ट हॉस्पिटल, यूनिट ऑफ मेडिफ्लेक्स हॉस्पिटल, एसोसिएट्स एलएलपी आइडियल फर्टिलिटी आईवीएफ एंड जेनेटिक सेंटर प्राइवेट लिमिटेड, गैस्ट्रो एंड लीवर केयर हॉस्पिटल, चिरंजीव चिल्ड्रंस हॉस्पिटल, केयर आई हॉस्पिटल, यूनिट ऑफ कंटाकेयर आप्थाल्म प्राइवेट लिमिटेड, सुधा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड हाई रिस्क प्रेगनेंसी सेंटर प्रमुख रूप से शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88