अखिल भारती दिव्य नर्मदा अलंकरण वितरण समारोह संपन्

जबलपुर दर्पण। संस्कारधानी जबलपुर की ख्यात साहित्यिक संस्था विश्ववानी हिंदी संस्थान अभियान का वार्षिकोत्सव तथा अखिल भारतीय देवी नर्मदा अलंकरण का वितरण समारोह नगर में संपन्न हुआ इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ कृष्ण कांत चतुर्वेदी के काव्य संग्रह क्षण के साथ चला चल आचार्य संजीव वर्मा सलिल द्वारा संपादित प्रथम हिंदी राधास्वामी संकलन हिंदी सोनेट सरीला तथा वरिष्ठ गीतकार जय प्रकाश श्रीवास्तव के लोकगीत संकलन चल कबीरा चल का लोकार्पण साहित्यकारों की बड़ी उपस्थिति के बीच संपन्न हुआ लखनऊ से पधारे चांद शास्त्री अमरनाथ अग्रवाल नगर के उपन्यासकार डॉक्टर सुरेश कुमार वर्मा तथा राष्ट्रीय एकता के लिए महत्वपूर्ण काम करने वाले अमरेंद्र नारायण जी को हिंदी रन अलंकरण से अलंकृत किया गया दतिया से पधारे डॉ अरविंद श्रीवास्तव असीम लखनऊ के साहित्यकार डॉ अवधी हरि जबलपुर की विदेशी रचनाकार डॉ निशा तिवारी तथा दमोह के डॉक्टर अनिल जैन को हिंदी गौरव अलंकरण किया गया गुना की कवित्री नीलम कुलश्रेष्ठ तथा भोपाल की कवित्री सरला वर्मा को हिंदी सीरियल अलंकरण प्रदान किए गए
इस अवसर पर उपस्थित हों को संबोधित करते हुए संस्थान के सभापति आचार्य संजीव वर्मा सलिल ने हिंदी की वैश्विक उपस्थिति की चर्चा करते हुए तकनीकी शिक्षा के हिंदी करण पर जोर दिया आचार्य कृष्ण कांत चतुर्वेदी जी ने जबलपुर अंचल में हिंदी के शुद्ध स्वरूप के व्यवहार में होने का उल्लेख किया डॉ निशा तिवारी ने हिंदी की रोजगार परखता की चर्चा की डॉ जयश्री जोशी ने हिंदी से देश के उज्जवल भविष्य की ओर इंगित किया डॉ सुरेश कुमार वर्मा ने अंग्रेजी भाषी विद्यालयों के प्रति मोहभंग को आवश्यक बताया तथा नई पीढ़ी को हिंदी माध्यम के विद्यालयों से शिक्षित कराने का आव्हान किया डॉ अनामिका तिवारी स्मृति शुक्ला आचार्य हरि शंकर दुबे गीतकार बसंत शर्मा हरसहाय पांडे छाया सक्सेना अजय मिश्रा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए



