कव्वाली की रूहानी महफिल के साथ हुआ उर्स का समापन

जबलपुर दर्पण । उपरैनगंज स्थित मौलाना की गली, कोतवाली बाजार में हज़रत सैय्यद चाँद शाह वली रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स का समापन सूफ़ियाना कव्वाली महफिल के साथ हुआ। दरगाह कमेटी के तत्वावधान में आयोजित
कव्वाली महफिल में कव्वाल हलीम ताज ने अपने सूफ़ियाना कलाम, मनकबतों और नातिया पेशकशों से समां बांध दिया। देर रात तक चली महफिल में जब उन्होंने “दमादम हुसैन”, या अली मौला हुसैन” तथा हिंदी कलाम “तो नाम जपूं अली-अली का” पेश किया तो उपस्थित अकीदतमंद झूम उठे और भरपूर नज़राना पेश किया।
उर्स का आयोजन बाबा मेराज अहमद जमाली की सरपरस्ती में संपन्न हुआ। अलसुबह रंग की महफिल और कुल शरीफ के साथ उर्स का विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर बब्बी कुरैशी, तारिक खान बिल्लू, आसिफ अख्तर, सैय्यद हैदर अली सहित सैकड़ों अकीदतमंद मौजूद रहे।



