म प्र जन अभियान परिषद का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

जबलपुर दर्पण। म.प्र. जन अभियान परिषद की नवांकुर योजना अन्तर्गत विभिन्न स्वयसेवी संस्थाओं के क्षमता वर्धन हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 22 एवं 23 सितंबर को होटल आकाशगंगा जबलपुर में किया जा रहा है जिसका शुभारंभ आज किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस के उद्घाटन सत्र में मुख्यअतिथि डॉ. जितेंद्र जामदार उपाध्यक्ष म.प्र. जन अभियान परिषद {राज्यमन्त्री दर्जा} , अध्यक्षता रिकुंज विज अध्यक्ष नगर निगम जबलपुर, विशिष्ट अतिथि बसन्त चेलानी डा सुनील देशपाण्डे, शिवनारायण पटेल, रवि शंकर पटेल, प्रदीप तिवारी जिला समन्वयक द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. जितेंद्र जामदार ने सभी संस्थाओं से कहा कि यह प्रशिक्षण आपकी क्षमता और कार्यकुशलता में वृद्धि के लिए आयोजित किया गया है जिसका आप सभी भरपूर लाभ उठाएं। सीखना जीवन भर चलने वाली एक प्रक्रिया है। इसमें अपने लंबे अनुभव के अहंकार को तनिक भी बीच मे ना आने दें। सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है स्वंय सेवी संगठन सरकार और समाज के बीच सेतु के रूप में कार्य कर सकते हैं जन अभियान परिषद मूलत: सामाजिक संगठनों का अम्ब्रेला संगठन है। मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास में सामाजिक सहभागिता एवं स्वैच्छिक संस्था की महत्वपूर्ण भूमिका देखते हैं और उनको बहुत अधिक विश्वास है स्वयंसेवी संस्थाओं ने कोरोना काल मे सेवा कार्य , जन सहभगिता से वृक्षारोपण के लिये अंकुर अभियान, प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन 17 सितंबर से प्रारंभ को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका स्वयंसेवी संगठनों की भी है कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज़ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद आप लोगों के लिए एक ऐसा मंच है जहाँ आप समाज के कुशल नेतृत्वकर्ता बनकर निकलेंगे। और सरकार की सहयोगी की भूमिका निभा सकते है प्रशिक्षण में श्री बंसत चेलानी ने आपने विचार व्यक्त करते हुए सभी को बधाई दी। जिला समन्वयक जन अभियान परिषद प्रदीप तिवारी ने इस दो दिवसीय प्रशिक्षण के आयोजन की पूरी रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता अभिनेष अटल द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रथम दिवस के प्रशिक्षण में एयर फोर्स अधिकारी रिटायर्ड श्री प्रशांत दुबे ने व्यक्तित्व विकास पर प्रशिक्षण दिया इसके साथ ही राजकुमार मिश्रा समर्थन संस्था भोपाल से विषय विशेषज्ञ ने प्रशिक्षण की विभन्न विधानों पर जानकारी प्रदान की । इस दौरान परिषद के विकासखण्ड सुशील बर्मन ने परिषद की योजनाओं सोनिया सिंह ने नवांकुर योजना पर जानकारी प्रदान की । प्रशिक्षण में परिषद के सभी विकास खंड समन्वयक, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



