सतना दर्पण

जिला बदर के बावजूद घर में मिला बदमाश, पुलिस ने भेजा जेल

सतना जबलपुर दर्पण । जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर घर में रह रहे एक आदतन अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का नाम नितिन चौधरी उर्फ बिट्ठल काड़ियां (20), निवासी बजरहा टोला है। हाल ही में उसे जिला बदर किया गया था, लेकिन इसके बावजूद वह अपने घर में आराम करता मिला।

आदेश की अवहेलना पर पुलिस ने उसके खिलाफ मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया

एसपी हंसराज सिंह के निर्देश पर इसी क्रम में चार अन्य अपराधियों — शिवकुमार बसोर, जितेंद्र वंशकार, भरत वंशकार और कल्लू उर्फ अभिषेक जायसवाल — को भी जिला बदर किया गया है। ये सभी बजरहा टोला क्षेत्र के निवासी हैं।

कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा कर आदेश की तामीली कर दी है। जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि इस तरह की कार्रवाइयों का उद्देश्य शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखना और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88