जबलपुर संभाग की जनआशीर्वाद यात्रा लेकर निकले साँसदः राकेश सिंह

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी मप्र द्वारा प्रदेश के पांच स्थानों से निकाली जा रही जनआशीर्वाद यात्रा की दूसरी यात्रा का शुभारंभ देश के गृह एवँ सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने मण्डला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महाकौशल क्षेत्र के 10 जिलों और 45 विधानसभा क्षेत्र की इस यात्रा को जबलपुर संभाग में नेतृत्व का जिम्मा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, लोकसभा में मुख्य सचेतक साँसद श्री राकेश सिंह को दिया गया है। उनके साथ केंद्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, यात्रा के संभाग प्रभारी साँसद श्री राव उदयप्रताप सिंह यात्रा को लेकर आगे बढ़े।
मण्डला से प्रारंभ हुई जन आशीर्वाद यात्रा मण्डला जिले के निर्धारित मार्गो, मण्डला एवं बिछिया विधानसभाओं में विभिन्न स्थानों पर जन सभाओं को संबोधित करते हुए यात्रा बिछिया पहुँची। साँसद श्री सिंह जनआशीर्वाद यात्रा को लेकर मंडला, डिंडोरी, जबलपुर ग्रामीण एवँ सिवनी जिले की विधानसभाओ में जाएंगे।
साँसद श्री राकेश सिंह ने कहा जन आशीर्वाद यात्रा में जनता का मिलने वाला आशीर्वाद अप्रतिम है। जनता का उत्साह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के उत्साह को और बढ़ा रहा है और यह डबल इंजन के सरकार के प्रति जनता के विश्वास को प्रत्यक्ष दिखा रहा है।



