सम्पूर्ण सृष्टि का संविधान है वेद : आचार्य महावीर मुमुक्षु

जबलपुर दर्पण। जिस प्रकार देश को नियम पूर्वक चलाने के लिए संविधान बनाया गया है उसी प्रकार आदि सृष्टि की रचना करने के साथ ही उसे विधि पूर्वक चलाने हेतु ईश्वर ने वेदों का ज्ञान दिया है l अतः हमें वेद में दी गई आज्ञाओं का पालन करना चाहिए तदाशय के विचार आर्य समाज गोरखपुर के तत्वावधान में चल रहे वेद प्रचार कार्यक्रम मे मुरादाबाद से पधारे आचार्य महावीर मुमुक्षु जी ने अपने प्रवचन मे व्यक्त किए । उक्त अवसर पर पुरोहित सतेन्द्र शास्त्री और पंडित धीरेन्द्र पांडे भी मंचासीन थे।
प्रातः कालीन पंचकुंडीय ऋग्वेद यज्ञ और सायंकालीन भजन प्रवचन सत्र मे उपस्थिति का आग्रह सुनील मेहता, प्रफुल्ल डावर, राजेश मुखी, श्रीमती उषा मुटरेजा, श्रीमती रोमा पुंज, श्रीमती शकुंतला पाठक आदि ने किया है।



