चीखती आवाजों के बीच पाटन बीएमओ ने रची 30 लाख के एयरकंसनट्रेटर घोटाले की साजिस

वित्तीय वर्ष 2021-22 में जारी विधायक निधि के बंदरबाट का मामला
विधायक श्री विश्नोई ने कोविड़-19 महामारी में क्षेत्र की जनता को बेहतर ईलाज मिले, इसके लिए 30 लाख के एयरकंसनट्रेटर खरीदी हेतु जारी की थी राशि
पाटन,जबलपुर दर्पण। कोविड-19 महामारी में जिले के लोग इलाज एवं दो वक्त की रोजी रोटी की तलाश में संघर्ष करते दिखे वही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी शासन से जारी राशि का बंदरबांट करने में जुटे दिखे..!
ऐसा ही एक मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन से सामने आ रहा है जिसके बीएमओ डॉक्टर आदर्श विश्नोई जो विगत लगभग 6 वर्ष से पाटन एवं कटंगी हॉस्पिटल की कमान संभाले हुए हैं।
संभागी योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कोविड-19 के ईलाज के लिए विधायक अजय विश्नोई ने वित्तीय वर्ष 2021-2022 में पाटन मझौली विधान सभा क्षेत्र की जनता को बेहतर कोविड-19 बीमारी का इलाज मिले इसके लिए विधायक निधि से दिनांक 05/05/2021 स्वीकृति आदेश क्रमांक 1285 राशि 20 लाख रूपए एयरकंसनट्रेटर 10 लीटर वाले के क्रियान्वयन अभिकरण इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी को बनाया जिसमें 30 नग एयरकंसनट्रेटर 10 लीटर वाले खरीदे गए जिसमें से 5 नग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी, 5 नग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोरिया, 5 नग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंद्राना एवं 15 नग की सप्लाई अज्ञात बताई गई। इसी तरह फिर से क्षेत्र के कोविड-19 बीमारी से ग्रस्त भर्ती मरीजों को बेहतर इलाज मिले जिसके लिए दुबारा विधायक निधि से 10 लाख रुपए की राशि दिनांक 28/10/2021 को जारी होती है जिसका स्वीकृति आदेश क्रमांक 3226 एवं क्रियान्वयन एजेंसी इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी को बना कर फिर से एयरकंसनट्रेटर 10 लीटर वाले खरीदे जाते है और एक बार फिर 5 नग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी, 5 नग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोरिया एवं 15 नग की सप्लाई अज्ञात बताई जाती है।
कागजी दस्तावेजों के अनुसार 10 नग एयरकंसनट्रेटर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी में होने थे लेकिन मौके पर पड़ताल करने पहुंची मीडिया की टीम नहीं मिले,आफीसर एवं डॉक्टर श्री सिंघई इसके अलावा डॉक्टर यादव मैडम ड्यूटी समय पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से नदारद मिले, वही 10 लीटर वाले एयरकंसनट्रेटर बोरिया में होने थे जब हॉस्पिटल की जांच पड़ताल मीडिया ने की तो एक भी एयरकंसनट्रेटर नहीं मिला। 10 लीटर वाले एयरकंसनट्रेटर कब आए हमको नहीं पता, इस बारे में बेहतर जानकारी आपको पाटन बीएमओ डॉक्टर आदर्श विश्नोई ही बता पाएंगे। 05 नग एयरकंसनट्रेटर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इद्राना में होने थे लेकिन पड़ताल में 01 भी एयरकंसनट्रेटर हॉस्पिटल में नही मिला, साथ ही मौके से स्टाफ भी नदारद मिला।
जब इस घोटाले के बारे में वर्तमान समय में भर्ती मरीजों के परिजनों से बात की तो उनका कहना था कि हमारे क्षेत्र की खुशहाली एवं तरक्की के लिए हमारे जनप्रतिनिधि ने अच्छा काम किया था जब हम कोविड -19 महामारी से लड़ रहे थे तब यह लोग शासन से जारी राशि का बंदरवाट करने में लगे थे लेकिन जिन जवाबदार अधिकारी ने यह कांड किया है उनकी स्वास्थ्य विभाग को जांच कराकर उनके विरुद्ध सक्त कार्यवाही करना चाहिए।
जब इस संबंध में सीएमएचओ डॉक्टर संजय मिश्रा से बात करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल रिसीव नहीं हुआ।
पाटन विधान सभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं मरीजों को बेहतर सुविधाओं के साथ इलाज मिले इसके लिए विधायक निधि से जारी 20 लाख एवं 10 लाख की राशि का बंदरबाट करने वाले लापरवाह बीएमओ एवं एयरकंसनट्रेटर घोटाले के सभी दोषियों पर कार्यवाही होगी या पूरे मामले की लीपापोती करके मामले को ठंडे बस्ते में दबा दिया जाएगा यह आने वाला समय बतायेगा..?



