रंग-पंचमी के अवसर पर नृत्य गोपाल मंदिर में आयोजित हुई फूलों की होली

पाटन/जबलपुर दर्पण। पाटन के नृत्य गोपाल मंदिर सभागार में रंग पांचमी के उपलक्ष्य में न्यास के द्वारा फूलों की होली आयोजित की गई साथ ही गीत संगीत एवं लोक धुनों का आयोजन भी किया गया, कार्यक्रम में पधारे विनोद गोटिया, ठा.मनोहर सिंह, राहुल त्रिपाठी, बालचंद जैन, कृष्ण शेखर सिंह, एवं बड़ी संख्या में पाटन नगर से पधारे गणमान्य नागरिको की उपस्थिति रही। लोक संगीत ने ऐसा समा वांधा की उपस्थित गणमान्य जन भी मस्ती में झूम उठे.. फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा के साथ जैसे आनंद वरसा.और उपस्थित विशाल जन समूह होली रस से सराबोर हो गया मंदिर के सर्वाराहकार ठाकुर रणधीर सिंह ने कलाकारों व गणमान्य जनों का स्वागत किया कार्यकम के पूर्व भगवान नृत्य गोपाल का विष्णु साहस्त्र नाम द्वारा तुलसी मंजरियों के साथ पूजन अभिषेक किया गया. इस अवसर पर नगर और समीपी ग्रामों के गणमान्य जन उपस्थित रहे।



