शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज जी का पादुका पूजन कर उतारी मंगल आरती

जबलपुर दर्पण। सेवा करने वाला ही उच्च शिखर पर पहुंचता है । सदैव सेवा भाव को जागृत रखना चाहिए । सनातन धर्म की रक्षा के साथ सनातनी परंपरा का पालन करना चाहिए। उक्त उद्गार परम पूज्य ज्योतिष पीठाधीश्वर एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के संरक्षक सदस्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज ने संस्कारधानी जबलपुर में कहे। राम भवन बलदेव बाग में पादुका पूजन अनिल तिवारी,अन्नू तिवारी , पार्षद प्रतिभा विध्येश भापकर, विपिन शर्मा,सत्येंद्र दुबे , शिरीष कोष्टा, राजेंद्र यादव, पप्पू अग्रवाल, मुकेश पाठक , गनेश पाठक, रज्जू पाठक, जी पी शर्मा, मुकेश चौरसिया, महेंद्र रिछारिया शंकराचार्य सेवक मंडल के सदस्य, समस्त सनातन अनुयायियों ने पूजन अर्चन आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।



