अध्यात्म/धर्म दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भगवान गणेश जी के छठी महोत्सव के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन

जबलपुर दर्पण। भगवान गणेश जी के छठी महोत्सव के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा श्री सिद्ध गणेश मंदिर से श्रीराम ला मंदिर तक निकली गई जिसमें मंदिर के महंत ब्रह्मऋषि स्वामी राम बहादुर जी जय महाराज के साथ में सैकड़ो महिलायें पुरुष व संस्कृत विश्व विद्यालय के आचार्यगण जय गणेश के जय कारों का उद्घोष करते हुए चल रहे शानदार आतिशबाजी व ढोल नगाडो व शंख ध्वनि के साथ शोभायात्रा निकली गई
उसके बाद सभी भक्तों में मिलकर महाआरती की

अखिल ब्रह्माण्डनायक गणाध्यक्ष भगवान श्री गणेश रिद्धि सिद्धि के दाता है जहाँ गणेश पूजन स्मरण कर कर्य प्रारंभ किया जाता है वहाँ किसी भी प्रकार का विघ्न आ ही नही सकता भगवान गणेश विघ्नों के स्वामी हैं जब स्वामी अनुकूल होते हैं तो सेवक अपने आप ही सहयोग करने लगते हैं । गणेश भगवान को दूर्वा बहुत प्रिय है दूर्वा का रंग हरा होता है हरा रंग मनभावन सुन्दर एवं समृद्धि का प्रतीक माना गया है इसीलिए समृद्धजनों के घर के सामने आस पास बाग उद्यानों में हरी हरी दूर्वा लगाई जाती है जिससे भगवान गणेश प्रसन्न हों गणेश जी की प्रसन्नता से वहाँ रिद्धि सिद्धि का वास होता है धन धान्य की कभी कमी नहीं होती

अथर्ववेद में लिखा है जो गणेश भगवान का पूजन अर्चन दूर्वांकुरों से करता है वह धन धान्य से परिपूर्ण कुबेर के समान धनवान होता है ।

भक्तों के जीवन में कभी धन की कमी नहीं हो क्योंकि धन से ही धर्म एवं सद्कर्म हो सकते हैं इसलिए भगवान गणेश का सहस्त्रार्चन दूर्वाकुरों से कर तिल के मोदकों का भोग समर्पित किया गया ।

जन्मोत्सव के आठवें दिन 25.09.23 को भगवान श्री सिद्ध

गणेश के विनायक स्वरुप को नामांकित वस्त्रों के श्रृंगार के साथ

कमल के पुष्प एवं खोवे के मोदकों से सहस्त्रार्चन सम्पन्न होगा।

आज अंकित द्विवेदी रमाकांत मिश्रा मुकेश पटेल नंदन दुबे के साथ आज के मुख्य यजमान श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव (डाली जी) चि० शशांक श्रीवास्तव श्री मती प्रो० प्रियंका गुप्ता श्री राजेन्द्र गुप्ता जी, श्रीमती नम्रता – कीर्तिकुमार द्विवेदी, श्री महामाया इंटरप्राइजेज जवलपुर,
श्री सुशांत-सौरभ सिन्हाजी श्री मती दीपाली प्रतुला गौतम, पुत्री काव्या गौतम, श्रीमती ज्योत्सना – सौरभ सिंह सेंगर, श्रीमती रश्मि मिश्रा, श्री सोमेन्द्र मिश्रा, चि० शिवेन्द्र नाघ मिश्रा, कुमारी शिवालिया मिश्रा आदि स्थापित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88