अवैध उत्खनन पर खमरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही:आरोपी गिरफ्तार व मशीनरी जप्त

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। खमरिया थाना प्रभारी सुश्री निरूपा पाण्डे से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को
मुखबिर से सूचना मिली कि अमझर में गंगा ढाबा के आगे मेन रोड पर अवैध उत्खनन कर रहा है। सूचना पर दबिश दी गई जहॉ एक ट्रैक्टर में प्रेशर के माध्यम से कुछ व्यक्ति खुदाई करते दिखे तथा एक नीले रंग का ट्रैक्टर जिसमें ट्राली लगी हुयी थी लोडिंग हेतु खड़ा था प्रेशर वाला आईसर ट्रैक्टर का चालक एवं प्रेशर मशीन से खुदाई करने वाला भाग गया,मौके पर एक व्यक्ति को पकडा गया जिसने अपना नाम नरेन्द्र यादव ग्राम सुंदरपुर बताया मुरूम खोदने के संबंध में अनुमति पूछने पर कोई अनुमति नही होना बताया,अवैध उत्खनन करते पाये जाने से सोनाली ट्रैक्टर बिना नम्बर को मय ट्राली एवं प्रेशर से खुदाई करने वाला आईसर ट्रैक्टर,खुदाई करने वाली मशीन एवं मुरूम खोदने के औजार जप्त करते हुये आरोपी नरेन्द्र यादव के विरूद्ध धारा 379, 414 भादवि एवं 4/21 खान खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

