गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज के द्वारा सावान के पंचम दिवस के अवसर पर महाआरती की

जबलपुर दर्पण । स्वयं भू सिद्धपीठ गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में आज दिनांक को नगर निगम अध्यक्ष श्री रिंकू विज जी के द्वारा सावान के पंचम दिवस के अवसर पर महाआरती की गई एवम श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में मनाए जाने वाले सावान महोत्सव में सौम्या सदा शिव श्रृंगार के दर्शन कर समस्त शहरवासियों के सुख में चैन की कामना की ।। पूज्य गुप्तेश्वर पीठाधीश्वर डॉ मुकुंद दास जी महाराज जी द्वारा निगम अध्यक्ष श्री रिंकू विज जी को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया ।
श्री गुप्तेश्वर सेवा समिति के सदस्यो के द्वारा माननीय नगर निगम अध्यक्ष महोदय का स्वागत किया गया आभार प्रकट किया गया।।
श्री गुप्तेश्वर सेवा समिति के सचिव एड रॉबिंस रावत जी द्वारा बताया गया की गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में नित्य प्रतिदिन नए नए रूपों में भगवान गुप्तेश्वर महादेव को सजाया जाएगा इस वर्ष शहर के गणमान्य नागरिकों को महाआरती में आमंत्रित किया गया है इसी कड़ी में आज माननीय नगर निगम अध्यक्ष महोदय परिवार सहित उपस्थित हुए।
इस अवसर पर गुप्तेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष श्री राजेश तिवारी जी बसंत मिश्रा जी,महेश केशरवानी,रश्मि सिंह, सत्यम मिश्रा रघुवीर जी अनुराग अश्वनी उपस्थित थे।



