खिलाड़ियों को स्टेडियम में मुफ्त प्रवेश दिया जायः मांग
जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक खेल संघ के प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की आज संघ द्वारा मुख्यमंत्री महोदय के नाम जबलपुर कलेक्टर महोदय को एक ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि राईट टाउन स्टेडियम में जो एथलीट और पूर्व एथलीट अभ्यास करने एवं अभ्यास कराने जाते है उन्हें मुफ्त प्रवेश दिया जाना चाहिए l यदि राशि ली जाती है तो वह न्यूनतम राशि होनी चाहिए l साथ ही एथलीटों के अभ्यास हेतु एक निश्चित समय निर्धारित किया जाना चाहिये उस समय किसी भी प्रकार की अन्य गतिविधियां नहीं होना चाहिए जिससे एथलीट बिना रोक टोक के ट्रैक का उपयोग कर सके l और ट्रैक के साथ ही सभी इवेंट्स के लिए पूरे गिराउंड का उपयोग करने मिलना चाहिए अभी कुछ ईवेंट्स पर रोक लगी है l संघ ने आगे बताया की न्यूनतम राशि प्रवेश हेतु रखने से संस्कारधानी के गरीब बच्चे (एथलीट) अभ्यास के लिए जा सकेंगे और अच्छा रिज़ल्ट दे सकेंगे l संघ के प्रदेश अध्य्क्ष रॉबर्ट मार्टिन, किशोरी लाल भलावी, ज़ियाउर्रहीम, राकेश श्रीवास,मीनूकांत शर्मा, ,क्लीमेंट पायस, अलबर्ट एंथोनी,दिनेश गोंड,सुधीर अवधिया ,धनराज पिल्ले ,हेमंत ठाकरे, रऊफ खान, आर पी खनाल,गूडविन चार्ल्स,राजेश सहारिया,सुरेंद्र चौधरी,देवेंद्र भट्ट,फिलिप एंथोनी,राजकुमार यादव,कुलदीप,तेजभान,गोपी साह,मोदित रजक,शशि रमन, एडवोकेट बालकृष्ण चौधरी,मनमोहन चौधरी,दीपेश जैन,घनश्याम यादव,आशीष कोरी,बैजनाथ कुशवाहा,बबलू यूइके, लक्ष्मी कुशवाहा, मकसूद अहमद कादरी,आदि ने मांग की है की एथलीटों के प्रवेश हेतु न्यून्तम राशि निर्धारित की जाय l


