केंद्र सरकार पर आरोप लगाए आम आदमी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

जबलपुर दर्पण। आम आदमी पार्टी के नेता सचिन गुप्ता एवं उनके समर्थक पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी जिला अध्यक्ष ओम बाबू जांगिड़ प्रदेश सह सचिव राम किशोर शिवहरे के साथ धरना प्रदर्शन वंदे मातरम चौक में किया, पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र सरकार पर आरोप लगाए गए कि उनके द्वारा सीबीआई और ई डी जैसी संस्थाओं को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है जब-जब मोदी सरकार कमज़ोर होती है तो इस प्रकार के कृत करती है सरकार द्वारा इस काले कानून के विरोध में जम के नारेबाजी की गई पार्टी तीनों वरिष्ठ नेता जेल में हैं सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया है, बुधवार, चार अक्टूबर को करीब दस घंटे की लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार किया, इससे पहले ‘अमर्यादित व्यवहार’ के आरोप में उनके साथ-साथ राघव चड्ढा को भी राज्यसभा से निलंबित किया गया था.ये सिलसिला कहां रुकेगा? अगला नंबर किस नेता का होगा? इसे लेकर पुख्ता तौर पर तो कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन जानकारों का मानना है कि संकट के बादल इतनी जल्दी छंटने वाले नहीं हैं प्रदर्शन में महिला जिला अध्यक्ष यासमीन, रोशनी देवी सिंह, नवल, रितेश सिंह उपस्थित रहे।


