अध्यात्म/धर्म दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जयश्रीराम के उदघोष के साथ निकला श्री मुकुट पूजन चल समारोह

जबलपुर दर्पण। मध्य भारत की सबसे प्राचीन रामलीला समितियों में से एक श्री गोविंदगंज रामलीला का श्रीमुकुट पूजन चल समारोह पारंपरिक श्रद्धा और आस्था के साथ निकाला गया। इससे पूर्व रामलीला भवन में व्यास पं. वासुदेव शास्त्री के निर्देश्न में विद्वान ब्राम्हणों ने श्री मुकुटों का पूजन और प्राण प्रतिष्ठा कराई। भगवान श्रीगणेश, राम-सीता, लक्ष्मण-भरत-शत्रुघ्न, और अंजनी किशोर के स्वर्णजड़ित मुकुटों की प्राणप्रतिष्ठा कराई गई। शाम को क्षेत्रीय विधायक विनय सक्सेना ने भी श्री मुकुटों का पूजन किया, और चल समारोह में स्वयं शामिल भी हुए। जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस रामलीला प्रांगण में पहुंचा। मुकुट पूजन जुलूस में अध्यक्ष अनिल तिवारी के अलावा सभी संरक्षक, पदाधिकारी, पात्र जगत शािमल था। रामलीला जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया गया। जुलूस में साधू मंडली, भजन मंडली, बैंड-धमाल आदि माहौल को धर्ममय बना रहे थे। जुलूस मिलौनीगंज से शुरू होकर गुड़हाई, कोतवाली, कमानिया, फुहारा, पांडे चौक, दीक्षितपुरा, हरदौल मंदिर, पारिजात बिल्डिग, दमोहनाका होता हुआ वापस रामलीला प्रांगण पहुंचा। रास्ते में जगह-जगह भक्तों ने भगवान की मुकुटों का पूजन-अर्चन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88