हिंदुत्व के संरक्षण संवर्धन से ही होगा देश और समाज का विकास

जबलपुर दर्पण। हिंदुत्व मानव जीवन की अचार संहिता और मानव धर्म है। इसमें समाहित नियम – सिद्धांत ना केवल मानव वल्कि प्राणी मात्र के कल्याण की आधार शिला हैं। हिंदुओं को आत्मरक्षा के साथ राष्ट्र,समाज और धर्म के संरक्षण हेतु सदैव तत्पर रहना चाहिए।उक्त उद्गार भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर जी ने जबलपुर में आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह में व्यक्त किए। प्रांत अध्यक्ष डॉ.एच.पी. तिवारी ने कहा कि प्रत्येक हिंदू को संवैधानिक दायरे में रहकर आत्मरक्षा हेतु कोई न कोई शस्त्र अवश्य रखना चाहिए। महानगर अध्यक्ष मेजर दिलीप अवस्थी तथा महामंत्री सूबेदार नरेंद्र कुमार मिश्रा ने प्रत्येक हिंदू विशेषकर मातृशक्ति को आत्मरक्षा के प्रशिक्षण पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रकोष्ठ महामंत्री सचिन अवस्थी ने तथा आभार प्रदर्शन प्रांत मंत्री जीवेश पांडे ने किया।आयोजन में राज्य शिक्षा सलाहकार डॉ. श्रद्धा तिवारी, युवा प्रकोष्ठ महामंत्री रामायण प्रसाद चौबे, मंत्री हेमंत श्रीवास्तव, नितेश तिवारी, सुनील जैन, राजेश जैन, राजेश गोयल, मालती व्यास, रीना पाठक, विनीता पगारे, सुमन शर्मा, विनीता मिश्रा, मधुबाला शर्मा, नीतू जैन, मधु अवस्थी, अनामिका पटेल, हिमांशी रहंगडाले, राजनंदिनी पटेल, नयन जैन, विनोद कुमार कुलस्ते, सुमित प्यासी,गोपाल विश्वकर्मा, राजेंद्र तिवारी, श्रेयांश तिवारी, अक्षत सिंह, मनीष जायसवाल, अतुल सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



