जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद स्मारक पुष्प चक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजली

जबलपुर दर्पण। भारत में हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस साल यानी 21 अक्टूबर 2023 को भारत 64 वां पुलिस स्मृति दिवस मना रहा है। इस दिन को पुलिस – अर्धसैनिक बलों से जुड़े तमाम लोग पुलिस शहीदी दिवस या फिर पुलिस परेड डे के नाम से भी जानते हैं। 21 अक्टूबर को भारत में हर साल पुलिस स्मृति दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 21 अक्टूबर सन् 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में सीमा की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जांबाज सैनिकों के एक छोटे से गश्ती दल पर चीनी सेना द्वारा भारी संख्या में घात लगाकर हमला किया गया था। लेकिन हमारे जवानों ने बहादुरी से चीनी सैनिकों का सामना किया और शहीद हो गए। इस हमले में हमारे 10 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के रण बांकुरो ने सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्ही की याद में हर साल पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। पुलिस स्मृति दिवस के दिन देश की राज्य पुलिस हो, केंद्रीय सुरक्षा बल हो या फिर अर्धसैनिक बल, सभी एक साथ मिलकर इस दिन को मनाते हैं, पुलिस स्मृति दिवस का इतिहास भारत के तिब्बत में 2,500 मील लंबी चीन के साथ सीमा है। 21 अक्टूबर 1959 के वक्त इस सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी भारत के पुलिसकर्मियों की थी। चीन के घात लगाकर हमला करने से ठीक एक दिन पहले 20 अक्टूबर 1959 को भारत ने तीसरी बटालियन की एक कंपनी को उत्तर पूर्वी लद्दाख में हॉट स्प्रिंग्स के इलाके में तैनात किया था। इस कंपनी को तीन टुकड़ियों में बांटकर सीमा के सुरक्षा की जिम्मेदारी गी गई थी। हमेशा की तरह इस कंपनी के जवान लाइन ऑफ कंट्रोल में गश्त लगाने के लिए निकले। 20 अक्टूबर को दोपहर तक तीनों टुकड़ियों में से दो टुकड़ी के जवान दोपहर तक लौट आए। लेकिन तीसरी टुकड़ी के जवान उस दिन नहीं लौटे। उस टुकड़ी में दो पुलिस कांस्टेबल और एक पोर्टर था। 1 अक्टूबर की सुबह वापस नहीं लौटे टुकड़ी के जवानों के लिए तलाशी अभियान चलाने की योजना बनाई गई, जिसका नतृत्व तत्कालीन डीसीआईओ करम सिंह कर रहे थे। इस टुकड़ी में लगभग 20 जवान थे। करम सिंह घोड़े पर सवार हुए और बाकी जवान पैदल मार्च पर थे। पैदल चलने वाली सैनिकों को 3 अलग-अलग टुकडियों में बांट दिया गया था। तलाशी अभियान के दौरान ही चीन के सैनिकों ने घात लगाकर एक पहाड़ के पीछे से फायरिंग शुरू कर दी। भारत के जवान, जो अपने साथी को खोजने निकले थे, वो हमले के लिए तैयार नहीं थे। उनके पास जरूरी हथियार नहीं थे। इस हमले में 10 जवान शहीद हो गए थे और ज्यादातर जवान घायल हो गए थे, 7 की हालत गंभीर थी, लेकिन चीन यहीं नहीं रूका, चीनी सैनिकों ने गंभीर रूप से घायल जवान को बंदी बनाकर अपने साथ ले गई। बाकी अन्य जवान वहांसे किसी तरह से निकलने में सफल हुए। इस घटना के बाद 13 नवंबर 1959 को शहीद हुए 10 पुलिसकर्मियों के शव को चीनी सैनिकों ने लौटा दिया था। भारतीय सेना ने उन 10 जवानों का अंतिम संस्कार हॉट स्प्रिंग्स में पूरे पुलिस सम्मान के साथ किया। इन्ही शहीदों के सम्मान में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं देश / प्रदेश के सभी पुलिस बलों द्वारा कर्तव्य के दौरान वीरगति को प्राप्त हुये शहीदों की याद में हर साल 21 अक्टूबर को “पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी उपलक्ष्य में 6वीं बटालियन रांझी जबलपुर स्थित शहीद स्मारक परिसर पर पुलिस स्मृति दिवस” की शोक परेड का आयोजन किया गया, जिसमें विशेष सशस्त्र बल के दो व जिला पुलिस बल एवं होमगार्ड के एक-एक प्लाटून के सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री उमेश जोगा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जोन जबलपुर द्वारा पुलिस सेवा के दौरान वीरगति को प्राप्त हुये शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर वर्ष 2022-23 में शहीद हुये मध्यप्रदेश के 17 पुलिसकर्मियों सहित कुल 188 पुलिसकर्मियों की याद में उनके नाम का वाचन किया गया, डीआईजी श्री आर०एस० परिहार (भा.पु.से), कमाण्डेंट श्री साकेत प्रकाश पाण्डेय (भा.पु.से.), एसपी जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) डिप्टी कमाण्डेंट श्री अभिषेक राजन, श्री अरूण कश्यप, श्री संतोष डेहरिया, असिस्टेंट कमाण्डेंट श्री लामू सिंह श्याम, श्री एम०पी० सिंह, श्री सुबोध लोखण्डे, श्री खुमान सिंह धुर्वे, इन्सपेक्टर श्री विक्रम सिंह, क्वार्टर मास्टर श्री हितेश फुलझेले, श्री शैलेन्द्र सिंह, सुबेदार मेजर श्री उत्सव सिंह व बटालियन के अन्य अधि कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनके द्वारा भी शहीद स्मारक में पुष्प चक अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजली दी गई, वर्ष 2022 2023 कर्तव्य के दौरान शहीद हुये म०प्र० पुलिस के अधिकारियों कर्मचारियों की नामावली स्व० का.वा. निरी. श्री राजाराम वास्कले स्व० उनि श्री भूपेन्द्र सिंह गुर्जर स्व० सउनि श्री रामजस शर्मा स्व० सउनि श्री कन्हैयालाल वास्कले स्व० सउनि श्री जसवंत कुमार तेकाम स्व0 प्र0आर0 श्री छोटेलाल बघेल स्व० प्र०आर० श्री चम्पालाल सिलाले स्व0 प्र0आर0 श्री भानू प्रताप भदौरिया स्व० प्र०आर० श्री राधेश्याम सिरसाठे स्व० आर० श्री सुरेन्द्र सिंह गौड़ स्व० आर० श्री रामप्रसाद स्व० आर० श्री जगदीश हाडा
स्व० आर० श्री गजानंद अटवाड़े
स्व० आर० श्री खुमान भिलाला स्व० आर० रविकांत सविता स्व० आर० श्री उपेन्द्र सिंह दांगी स्व0 आर0 ट्रेड श्री पंकज मिश्रा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88