वृद्ध महिलाओं के गले से सोने की चेन छीनने वाला मोटर सायकिल सवार लुटेरा तमिलनाडू से गिरफ्तार
जबलपुर दर्पण। पुलिस अधीक्षक जबलपुरआदित्य प्रताप सिंह द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला , नगर पुलिस अधीक्षक ओमती पंकज मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन धीरज कुमार राज व उनकी टीम द्वारा सोने की चेन छीनने वाले एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है।घटना क्र्रमांक 1 मिलेनियम कॉलोनी सिविल लाइन निवासी श्रीमती सुशीला देवी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि मॉर्निंग वॉक के दौरान मिलेनियम कॉलोनी के सामने एक बाइक में आए दो लड़के उनकी सोने की चेन छीनकर कर भाग गए हैं। रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 281/23 धारा 392,34 भा.द.वि. का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया
दौरान विवेचना घटना की जांच करते हुए जबलपुर में घटना स्थल के आसपास लगे हुए सीसीटीव्ही कैमरे व अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लगे हुए लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये मिले सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर टीम भेज कर इटारसी व भोपाल के भी कैमरे चैक किये गये मिले सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर पतासजी करने पर घटना कारित करने वाले आरोपियों की पहचान समीर ईरानी निवासी अंबावली मुंबई, अली हसन निवासी मुंबई तथा हसन निवासी भोपाल के रूप में हुई, जिनकी गिरफ्तारी हेतु टीमें लगायी गयी। पतासाजी पर ज्ञात हुआ कि समीर ईरानी पिता शब्बीर ईरानी उमर 27 वर्ष तमिलनाडू में है तत्काल तमिलनाडू पुलिस को सूचना दी गयी, सूचना पर तमिलनाडू पुलिस द्वारा पतासाजी की गयी तो ज्ञात हुअ कि समीर ईरानी की गिरफ्तारी होसुर तमिलनाडु पुलिस द्वारा की गई है जो सेलम तमिलनाडु की जेल में निरूद्ध है, यह जानकारी लगते ही तत्काल एक टीम रवाना की गयी, जिसे जबलपुर पुलिस द्वारा नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुये तमिलनाडु से गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय जबलपुर में पेश किया जाकर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, प्रारंभिक पूछताछ करने पर आरोपी ने दिनॉक 6-9-23 को ही ममदनमहल एवं गढा में भी जबलपुर में अन्य घटनायें करना स्वीकार किया है, ।



